फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   UP Anganwadi Recruitment 2026: 122 Worker Posts Open in Banda, Apply by September 22

आंगनवाड़ी भर्ती: यूपी के बांदा जिले में निकली 122 पदों पर भर्ती, 12वीं पास महिलाएं इस तारीख से पहले भरें फॉर्म

Sun, 30 Aug 2026 05:10 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 30 Aug 2026 05:10 PM IST
सार

यूपी के बांदा जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 122 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती के तहत जिले की 9 बाल विकास परियोजनाओं में खाली पदों को भरा जाएगा। 12वीं पास महिला उम्मीदवार 22 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

विज्ञापन
UP Anganwadi Recruitment 2026: 122 Worker Posts Open in Banda, Apply by September 22
UP Anganwadi Recruitment 2026 - फोटो : AI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के 122 पदों पर भर्ती निकली है। जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय ने 9 बाल विकास परियोजनाओं के तहत इन पदों के लिए महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 22 सितंबर 2026 की रात 12 बजे तक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर आवेदन कर सकती हैं।

विज्ञापन

रिक्तियों की संख्या

परियोजना का नाम रिक्त पद
बबेरू 15
बदोखर खुर्द 22
बांदा शहर (नगर) 3
बिसांडा 10
जसपुरा 1
कामासिन 14
महुआ 19
नारायणी 22
टिंडवारी 16
- 122

क्या है जरूरी योग्यता?

  • यह भर्ती केवल महिला उम्मीदवारों के लिए है।
  • उम्मीदवार की उम्र 1 जुलाई 2026 को 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार उसी ग्राम सभा की निवासी होनी चाहिए, जहां आंगनवाड़ी केंद्र का पद खाली है। शहरी क्षेत्र में उम्मीदवार का संबंधित वार्ड का निवासी होना जरूरी है।
  • आवेदन के लिए निवास, आय और जाति प्रमाण पत्र जरूरी होंगे। शहरी क्षेत्र के उम्मीदवारों के निवास प्रमाण पत्र में वार्ड संख्या और वार्ड का नाम दर्ज होना चाहिए।
  • उम्मीदवारों की मेरिट सूची इंटरमीडिएट से स्नातकोत्तर तक की शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।


बांदा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवार की उम्र तय करने के लिए केवल हाई स्कूल यानी 10वीं कक्षा के प्रमाण पत्र में दर्ज जन्म तिथि को ही मान्य माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

  • निवास प्रमाण पत्र: ग्रामीण पद के लिए संबंधित ग्राम सभा का निवास प्रमाण और शहरी पद के लिए वार्ड संख्या व नाम वाला प्रमाण पत्र जरूरी है।
  • आय प्रमाण पत्र: सरकारी नियमों के अनुसार जारी आय प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • जाति प्रमाण पत्र: एससी/ओबीसी आरक्षण का लाभ लेने वाली उम्मीदवारों को जाति प्रमाण पत्र देना होगा।
  • आयु प्रमाण: 10वीं कक्षा का प्रमाण पत्र जरूरी होगा।
  • शैक्षणिक दस्तावेज: इंटरमीडिएट से स्नातकोत्तर तक की सभी मार्कशीट देनी होंगी।
  • विधवा उम्मीदवार: पति का मृत्यु प्रमाण पत्र और परिवार रजिस्टर की सत्यापित प्रति जरूरी है।
  • तलाकशुदा महिला: संबंधित न्यायालय का आदेश प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
  • होमपेज पर आंगनवाड़ी भर्ती 2026 से जुड़े आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना मोबाइल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करके पंजीकरण करें।
  • अब लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  • अपनी शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें।
  • मांगे गए दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें।
  • फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed