Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Floater Friendship: 7 Signs, Benefits, Problems and How to Handle It

फ्रेंडशिप टिप्स: कभी आपके साथ तो कभी दूसरों के साथ! जानिए क्या होती है फ्लोटर फ्रेंडशिप

Mon, 16 Nov 2026 04:49 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 16 Nov 2026 04:49 PM IST
सार

Floater Friend: क्या आपकी बेस्ट फ्रेंड सभी की दोस्त है और आप खुद को अकेला महसूस करती हैं? जानिए क्या होती है फ्लोटर फ्रेंडशिप, इसके फायदे-नुकसान और ऐसी दोस्ती को भरोसे के साथ निभाने के तरीके।

 

विज्ञापन
Floater Friendship: 7 Signs, Benefits, Problems and How to Handle It
फ्लोटर फ्रेंडशिप क्या होती है - फोटो : AI

विस्तार

Friendship Psychology: रीना और आरवी बेस्ट फ्रेंड हैं, मगर आरवी की दोस्ती सभी से है। वह कभी सौम्या के ग्रुप में हंसती दिखती है, तो कभी सिया के साथ घूमती। एक ही कॉलेज और क्लास में होते हुए भी रीना अक्सर अकेली रहती है। विशेषज्ञ आरवी जैसे दोस्त को कहते हैं- ‘फ्लोटर फ्रेंड।’

विज्ञापन


वह कहते हैं, कई बार आपकी सबसे अच्छी दोस्त ही आपको सबसे ज्यादा उलझन में डाल देती है। ऐसे में मन में सवाल उठना लाजिमी है कि क्या अब आप उसकी प्राथमिकता नहीं रहीं?
विज्ञापन


असल में ऐसे दोस्त किसी एक दोस्त या ग्रुप तक सीमित नहीं रहते, बल्कि हर किसी के साथ आसानी से घुल-मिल जाते हैं। इनकी यह एक खूबी भी है, जो रिश्तों में नए रंग भरती है, तो कई बार असुरक्षा और जलन की वजह भी बन जाती है। ऐसे में जरूरी है कि दोस्ती को शक और तुलना के बजाय भरोसे, समझदारी और सही सीमाओं के साथ निभाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • लगातार बढ़ती है असुरक्षा

जब आपकी सहेली फ्लोटर फ्रेंड होती है, तो आपके मन में असुरक्षा, जलन और उसे खोने का डर पैदा हो सकता है। रीना की तरह आपको लग सकता है कि शायद अब आप उसकी जिंदगी में उतनी खास नहीं रहीं या कोई और आपकी जगह ले रहा है। कॉर्टिसोल हार्मोन इसमें मुख्य भूमिका निभाता है, जिस कारण नकारात्मक भावनाएं बढ़ती हैं और दोस्ती में तनाव बढ़ने लगता है।

 

  • इस दोस्ती के कुछ फायदे भी हैं

फ्लोटर फ्रेंड होने का मतलब सिर्फ असुरक्षा या उलझन नहीं है। ऐसे दोस्त आपकी जिंदगी में नए लोगों, विचारों और अनुभवों के दरवाजे भी खोलते हैं। उनके दूसरे दोस्तों से मिलने पर आपका सामाजिक दायरा बढ़ता है और आपको नई गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलता है।

इतना ही नहीं, उनसे आप यह भी सीख सकते हैं कि दोस्ती में हर वक्त साथ रहना जरूरी नहीं होता। दो लोगों के बीच भरोसा हो, तो अलग-अलग लोगों के साथ समय बिताने के बावजूद रिश्ता मजबूत बना रह सकता है।
 

  • ऐसे तैयार करें भरोसे और समझ का रिश्ता

अपनी दोस्ती के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए सामने वाले के व्यवहार को समझने के साथ अपनी भावनाओं का भी ध्यान रखें और उन्हें सही तरीके से जाहिर करें।

  1. अपनी अपेक्षाएं बताएं : दोस्त से खुलकर कहें कि आपको उसके साथ समय बिताना अच्छा लगता है।
  2. तुलना करने से बचें : वह दूसरों के साथ हंसती-बोलती है, इसका मतलब यह नहीं कि आपकी अहमियत कम हो गई है।
  3. क्वालिटी टाइम निकालें : दोनों मिलकर ऐसा समय तय करें, जब आप बिना किसी व्यवधान के साथ रह सकें।
  4. आरोप लगाने से बचें : नजरअंदाज महसूस होने पर गुस्सा करने के बजाय शांति से अपनी बात समझाएं।


कब दोस्ती में दूरी बनाना है जरूरी?

सिर्फ इसलिए दोस्ती खत्म करना सही नहीं है कि आपकी सहेली के दूसरे दोस्त भी हैं। असली बात यह है कि वह आपके साथ कैसा व्यवहार करती है। क्या जरूरत पड़ने पर वह आपका साथ देती है? क्या वह आपकी भावनाओं और सीमाओं का सम्मान करती है? क्या वह आपसे ईमानदार रहती है?

अगर इन सवालों के जवाब सकारात्मक हैं, तो उसकी दूसरी दोस्तियों को सहजता से स्वीकार करें। लेकिन अगर वह बार-बार आपको नजरअंदाज करती है, आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचाती है या सिर्फ अपनी सुविधा के अनुसार रिश्ता निभाती है, तो अपनी सीमाएं तय करना और जरूरत पड़ने पर दूरी बनाना बेहतर है। याद रखें, अच्छी दोस्ती में आजादी के साथ सम्मान और भरोसा भी जरूरी है।

विशेषज्ञ की राय : तय करें सीमाएं

रिलेशनशिप काउंसलर डॉ. रचना खन्ना सिंह बताती हैं कि फ्लोटर फ्रेंड के साथ दोस्ती के फायदे और नुकसान दोनों हैं। ऐसे लोग स्वभाव से मिलनसार होते हैं और आसानी से नए दोस्त बना लेते हैं। वे सामाजिक दायरा बढ़ाने और नए लोगों से जुड़ने में मददगार साबित होते हैं। हालांकि, उनकी दोस्ती में स्थिरता की कमी हो सकती है। वे मुश्किल समय में साथ छोड़ सकते हैं, जिससे आपको भावनात्मक ठेस पहुंच सकती है। इसलिए उनसे दोस्ती करते समय सीमाएं तय करना और भरोसा धीरे-धीरे करना बेहतर होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed