सब्सक्राइब करें

Live

DC vs GT Live Score: दिल्ली ने टॉस जीतकर गुजरात के खिलाफ गेंदबाजी चुनी, शुभमन गिल की वापसी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 08 Apr 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

IPL Live Cricket Score, DC vs GT Indian Premier League 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में जहां मेजबान दिल्ली की नजरें जीत की हैट्रिक पर हैं, वहीं गुजरात अपनी पहली जीत के लिए जोर लगाएगी।

DC vs GT IPL Live Score: Delhi Capitals vs Gujarat Titans Today IPL Match Scorecard Updates
दिल्ली बनाम गुजरात - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

07:02 PM, 08-Apr-2026

DC vs GT Live Score: दिल्ली ने टॉस जीता, गेंदबाजी चुनी

दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने बताया कि इस मैच में वह प्लेइंग 11 में बिना किसी बदलाव के उतरेंगे।
06:46 PM, 08-Apr-2026

DC vs GT Live Score: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विपराज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन।

इम्पैक्ट प्लेयर: मुकेश कुमार

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा/जेसन होल्डर, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज।

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा
06:12 PM, 08-Apr-2026

DC vs GT Live Score: आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को दिल्ली में दिन के समय में बारिश होने की आशंका है। हालांकि, मैच के दौरान बारिश होने के चांस कम हैं, लेकिन काले बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
05:34 PM, 08-Apr-2026

DC vs GT Live Score: कैसी है अरुण जेटली स्टेडियम की पिच?

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजी के मुफीद मानी जाती है। छोटी बाउंड्री होने की वजह से यहां पर खूब चौके-छक्के लगते हैं। हालांकि, इस ग्राउंड पर स्पिनर्स को भी मदद मिलती है। गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल में अब तक कुल सात मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से चार मैच जीटी ने जीते हैं। वहीं, तीन मुकाबलों में डीसी ने जीत दर्ज की है। 
05:33 PM, 08-Apr-2026

DC vs GT Live Score: शुभमन गिल आज कर सकते हैं वापसी

दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के शुरुआती दोनों ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आखिरी मुकाबले में 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम 204 रन ही बना पाई थी। बल्लेबाजी में साई सुदर्शन कमाल की लय में नजर आए हैं। हालांकि, सुदर्शन को दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका है। 

शुभमन गिल पूरी तरह से फिट न होने के कारण आखिरी मुकाबले में नहीं खेले थे। हालांकि, इस मैच में उनकी प्लेइंग इलेवन में वापसी होना लगभग तय माना जा रहा है। जोस बटलर, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया और शाहरुख खान उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। गेंदबाजी में भी सिराज और रबाडा की जोड़ी ने काफी रन खर्च किए हैं। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा भी लाइन एंड लेंथ से भटके दिखाई दिए हैं। राशिद खान भी अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं।
05:16 PM, 08-Apr-2026

DC vs GT Live Score: रिजवी ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से बल्लेबाजी में समीर रिजवी का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने लगातार दो मुकाबलों में नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई है। पथुम निसांका ने भी पिछले मुकाबले में 30 गेंदों पर 44 रनों की अहम पारी खेली थी। हालांकि, केएल राहुल और नीतीश राणा की फॉर्म जरूर डीसी के लिए चिंता करने वाली बात रही है। राहुल दो मुकाबलों में सिर्फ एक रन ही बना सके हैं। वहीं, गेंदबाजी में मुकेश कुमार और लुंगी एनगिडी की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया है। मुकेश ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी मुकाबले में 26 रन देकर दो विकेट चटकाए थे। टी नटराजन ने तीन ओवर में 24 रन देकर एक विकेट निकाला था। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की स्पिन जोड़ी भी शुरुआती दो मुकाबलों में उम्मीदों पर खरी उतरी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:16 PM, 08-Apr-2026

DC vs GT Live Score: दिल्ली और गुजरात में टक्कर

आईपीएल 2026 के 14वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का सामना बुधवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) से होगा। अक्षर पटेल की कप्तानी में डीसी जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से इस मुकाबले में उतरेगी। वहीं, जीटी को इस सीजन की पहली जीत की तलाश होगी।  
05:13 PM, 08-Apr-2026

DC vs GT Live Score: दिल्ली ने टॉस जीतकर गुजरात के खिलाफ गेंदबाजी चुनी, शुभमन गिल की वापसी

IPL Live Cricket Score, DC vs GT Indian Premier League 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में जहां मेजबान दिल्ली की नजरें जीत की हैट्रिक पर होंगी, वहीं गुजरात अपनी पहली जीत के लिए जोर लगाएगी।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed