सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट में सिर्फ चार दिन बाकी, जानें समय; पढ़ें लाइव अपडेट

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 21 Apr 2026 01:29 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

UBSE Uttarakhand Board 10th, 12th Result 2026 Live updates, ubse.uk.gov.in, digilocker: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (Uttarakhand Board of School Education) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 25 अप्रैल 2026 को जारी किए जाएंगे। बोर्ड मुख्यालय रामनगर, नैनीताल से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की घोषणा की जाएगी। रिजल्ट की घोषणा होते ही छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए पहले आपको पंजीकरण करना होगा।
 
छात्र अपना परिजल्ट अपने रोल नंबर की मदद से अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में न्यूनतम 33% अंक लाना जरूरी है।

UK Board Result 2026 Live Updates UBSE Uttarakhand Board 10th 12th Result date time ubse uk gov in digilocker
UK Board Result 2026 Live - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

01:28 PM, 21-Apr-2026

UK Board Result 2026: पिछले साल 12वीं में 83.23% बच्चे हुए पास

पिछले साल उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 1,06,358 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 83.23 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल हुए थे, जो कुल मिलाकर अच्छा परिणाम रहा। लिंग के आधार पर देखें तो 80.10 फीसदी छात्र पास हुए थे, जबकि छात्राओं का पास प्रतिशत 86.20 फीसदी रहा था।
12:12 PM, 21-Apr-2026

UBSE Board 12th Result 2026: पिछले वर्ष 12वीं के टॉपर्स

रैंक नाम स्थान अंक
1 अनुष्का राणा देहरादून 493
2 केशव भट्ट देहरादून 489
2 कोमल कुमारी उत्तरकाशी 489
3 आयुष सिंह रावत ऋषिकेश 484
11:16 AM, 21-Apr-2026

UK Board Result 2026: कब हुई परीक्षाएं?

उत्तराखंड बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 के बीच आयोजित की थीं। वहीं, प्रैक्टिकल परीक्षाएं इससे पहले 16 जनवरी से 15 फरवरी तक कराई गई थीं।
10:51 AM, 21-Apr-2026

Uttrakhand Board Result 2026: 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे जारी होंगे नतीजे

उत्तराखंड बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की तारीख और समय का आधिकारिक एलान कर दिया है। बोर्ड के अनुसार, 25 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे परिणाम जारी किए जाएंगे। राज्यभर के लाखों छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो अब जल्द खत्म होने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन अपनी मार्कशीट आसानी से देख सकेंगे।
09:39 AM, 21-Apr-2026

UK Board 10th-12th Result 2026: 20 मार्च तक हुई परीक्षा

मूल्यांकन के दौरान हाईस्कूल की लगभग 6,70,028 और इंटरमीडिएट की 5,14,787 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई। हाईस्कूल की परीक्षाएं 23 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित हुई थीं, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 के बीच संपन्न हुई थीं। अब छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द ही समाप्त होने वाला है।
 
09:08 AM, 21-Apr-2026

UK Board Result 2026: 25 अप्रैल को जारी होगा रिजल्ट

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा। इस वर्ष करीब 2.15 लाख छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था। बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। इसके लिए पूरे प्रदेश में 29 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे, जिनमें गढ़वाल मंडल के 16 और कुमाऊं मंडल के 13 केंद्र शामिल हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:59 AM, 21-Apr-2026

UK Board 10th-12th Result 2026: मार्कशीट पर उल्लिखित विवरण

बोर्ड द्वारा जारी मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, स्कूल का नाम, विषयवार अंक, कुल प्राप्त अंक, डिवीजन (विभाजन) और योग्यता की स्थिति (पास/फेल) जैसी जानकारी सही तरीके से दर्ज होनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या से बचा जा सके।
08:26 AM, 21-Apr-2026

UK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट में सिर्फ चार दिन बाकी, जानें समय; पढ़ें लाइव अपडेट

UK Board Result 2026 Live: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (Uttarakhand Board of School Education) कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 2026 को 25 अप्रैल को जारी करेगा। अब नतीजों में सिर्फ 4 दिन बाकी हैं, ऐसे में छात्र बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed