फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Tiger Shroff Firing News Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; सरकार ने क्या कहा?

Mon, 19 Oct 2026 06:31 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 19 Oct 2026 06:31 AM IST
खास बातें

Firing Incident On Tiger Shroff News: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी हुई है। हालांकि, अभिनेता सुरक्षित हैं। उन्हें चोट नहीं लगी है। मुंबई पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। देर रात अभिनेता से मुलाकात के बाद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में जानिए टाइगर पर हमले से जुड़े तमाम अपडेट्स

विज्ञापन
Tiger Shroff firing incident live updates Mumbai Police says Actor is safe investigation is underway
टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:31 AM, 19-Oct-2026

टाइगर पर फायरिंग के मामले में आगे क्या, पुलिस की जांच किस दिशा में?

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। टाइगर गोलीबारी में बाल-बाल बच गए, लेकिन उनकी कार के ड्राइवर और एक ऑटो रिक्शा चालक घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच के लिए कई दल बनाए हैं।
05:31 AM, 19-Oct-2026

शिवसेना यूबीटी का सवाल- बिश्नोई गिरोह को कब कुचलेगी फडणवीस सरकार?

शिवसेना (यूबीटी) नेता सुषमा अंधारे ने गोलीबारी की घटना को बहुत चौंकाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह उद्योगपतियों या वीआईपी लोगों के लिए नहीं, बल्कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के लिए एक चेतावनी है। अंधारे ने आरोप लगाया कि सरकार बिश्नोई गिरोह के खिलाफ कुछ नहीं कर पा रही है। उन्होंने सवाल किया कि अगर सरकार में साहस है, तो वह बिश्नोई गिरोह को कब कुचलेगी?
विज्ञापन
04:29 AM, 19-Oct-2026

एनसीपी का आरोप- महाराष्ट्र में अपराधी बेखौफ, फडणवीस से क्या अपील?

एनसीपी (एसपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता क्लाइड क्रास्टो ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में अपराधी कानून के डर के बिना काम कर रहे हैं। उन्होंने एक बयान में कहा, "कोयता (हंसिया) लहराने वाले अपराधियों से लेकर बंदूकधारियों तक, अपराधी राज्य में खुलेआम घूम रहे हैं। नागरिकों की सुरक्षा खतरे में है।" क्रास्टो ने मुख्यमंत्री फडणवीस से आग्रह किया कि वे अपराधियों में कानून का डर पैदा करने के लिए सक्रिय कदम उठाएं।

03:45 AM, 19-Oct-2026

कांग्रेस का सवाल- क्या मुंबई में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है?

कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने एक्स पर साझा किए गए संदेश में कहा कि मुंबई अराजकता की चपेट में दिख रही है। उन्होंने फडणवीस पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाया। सावंत ने पूर्व महाराष्ट्र मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या का जिक्र किया। उन्होंने अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर हुई गोलीबारी का भी उल्लेख किया।

03:15 AM, 19-Oct-2026

टाइगर पर हमले से आक्रोश, विपक्ष ने सीएम फडणवीस का इस्तीफा मांगा

विपक्ष ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर, जिनके पास गृह विभाग भी है, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाया है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने महायुति सरकार पर राज्य में "जंगल राज" बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर फडणवीस के नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग की। 
02:25 AM, 19-Oct-2026

टाइगर से मुलाकात करने पहुंचीं अभिनेत्री दिशा पाटनी

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अलावा अभिनेत्री दिशा पाटनी ने भी टाइगर के उनके आवास जाकर मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:25 AM, 19-Oct-2026

दोषियों को दंड पर क्या बोले अभिनेता अमोल?

फिल्म इंडस्ट्री में इस घटना को लेकर चिंता का माहौल दिख रहा है। अभिनेता अमोल पाराशर ने कहा, 'यह बहुत ही भयावह स्थिति है... जिसने भी कानून तोड़ा और गलत काम किया है, उसे पकड़ा जाना चाहिए और सजा मिलनी चाहिए। अपराध कम करने का तरीका अपराधियों को पकड़ना और उन्हें दंडित करना है। अगर उन्हें सजा नहीं मिली, तो इससे दूसरों को भी गलत काम करने का प्रोत्साहन मिलेगा।'

12:50 AM, 19-Oct-2026

धमकियां बर्दाश्त नहीं, कार्रवाई करेगी सरकार: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

देर रात अभिनेता से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, 'यह एक गंभीर और निंदनीय घटना है... पांच राउंड गोलियां चलाई गईं, सौभाग्य से वह सुरक्षित हैं। उनके ड्राइवर को चोटें आई हैं। अभिनेता से मुलाकात के दौरान पता लगा कि उनके बाएं हाथ में बारूद और कांच के टुकड़ों से चोटें आई हैं। वह और उनकी मां दोनों काफी सदमे में हैं... मैंने उन्हें आश्वासन दिया है कि सार्वजनिक हस्तियों को दी जा रही धमकियों से राज्य सरकार सख्ती से निपटेगी। सरकार और पुलिस उनके साथ खड़ी है... किसी भी प्रकार की धमकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 90 के दशक में इस तरह की गैंगवार आम बात थी, लेकिन मुंबई पुलिस ने 1995 में इन पर रोक लगा दी थी... लोगों को डराने-धमकाने के इन प्रयासों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हम इस गुंडागर्दी का अंत करेंगे'

12:11 AM, 19-Oct-2026

महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति काफी बिगड़ गई: रोहित पवार

एनसीपी-एसपी विधायक रोहित पवार ने कहा, अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना हुई। अच्छी बात यह है कि उन्हें कोई चोट नहीं आई। अगर कलाकारों और बड़े नेताओं को गोलीबारी में निशाना बनाया जा रहा है, तो आम आदमी का क्या होगा?

उन्होंने कहा, मैं अभी बारामती में हूं। यहां अभी गोलीबारी की घटना हुई है। यह साफ दिखाता है कि महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति काफी बिगड़ गई है। गृह विभाग मुख्यमंत्री के पास है। शायद वह राजनीति में इतने व्यस्त हैं कि उनके पास गृह विभाग पर ध्यान देने का समय नहीं है। मैं उनसे आग्रह करता हूं कि गृह विभाग की जिम्मेदारी किसी दूसरे विधायक को सौंप दें, ताकि महाराष्ट्र के लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। 
11:03 PM, 18-Oct-2026

हमले का वीडियो वायरल, पुलिस कर रही जांच

टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुंबई पुलिस इसकी जांच कर रही है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed