India-Brazil Ties LIVE: $20 अरब का कारोबार! दुर्लभ खनिज-रक्षा क्षेत्र में सहयोग; भारत-ब्राजील के बीच कई समझौते
Brazil President Lula da Silva India Visit LIVE: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा और पीएम मोदी ने आज नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई व्यापार समझौते पर मुहर लगी है। लूला दा सिल्वा प्रधानमंत्री मोदी के न्योते पर भारत आए हैं। वे 18-22 फरवरी तक भारत के राजकीय दौरे पर हैं।
लाइव अपडेट
'भारत-ब्राजील व्यापार को 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने के लिए तैयार'
ब्राजील के सरकारी बैंक बैंको डो ब्राजील की अध्यक्ष टार्सियाना मेडेरोस ने कहा है कि उनका बैंक भारत-ब्राजील व्यापार को बढ़ाकर 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने में रणनीतिक भूमिका निभाने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में आयोजित भारत-ब्राजील बिजनेस फोरम में उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इसमें अभी और बहुत संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि भारत और ब्राजील कई मामलों में एक जैसे हैं- दोनों बड़े, विविधता वाले देश हैं और दोनों का लक्ष्य लंबी अवधि का आर्थिक विकास है। मेडेरोस ने भारत की डिजिटल पेमेंट, फिनटेक और वित्तीय समावेशन में वैश्विक नेतृत्व की भी तारीफ की और कहा कि इन क्षेत्रों में दोनों देश मिलकर काम कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि कृषि, ऊर्जा, खनिज, दवा, तकनीक और मैन्युफैक्चरिंग ऐसे सेक्टर हैं जिनमें सहयोग बढ़ाकर व्यापार को तेजी से बढ़ाया जा सकता है। साथ ही ग्रीन फाइनेंस, नवीकरणीय ऊर्जा और ऊर्जा संक्रमण जैसे क्षेत्रों में साझेदारी दोनों देशों को जिम्मेदार वैश्विक ताकत के रूप में मजबूत बना सकती है। मेडेरोस ने यह भी बताया कि उनका बैंक कंपनियों को जोड़ने, विदेशी मुद्रा सेवाएं देने और वित्तीय संरचना बनाने में मदद करेगा ताकि भारत-ब्राजील व्यापार को नई गति मिल सके।
छठी बार भारत आना मेरे लिए खुशी की बात- लूला
इस साझा प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने कहा, 'मेरे प्यारे दोस्त प्रधानमंत्री मोदी, छठी बार इस देश में वापस आना मेरे लिए खुशी की बात है। भारत और ब्राजील के बीच मीटिंग बहुत बढ़िया मीटिंग है। हम सिर्फ ग्लोबल साउथ की दो सबसे बड़ी डेमोक्रेसी नहीं हैं। यह एक डिजिटल सुपरपावर और एक रिन्यूएबल एनर्जी सुपरपावर की मीटिंग है। हम दोनों ही बहुत अलग-अलग तरह के देश हैं और कल्चरल इंडस्ट्री के हब हैं और हम दोनों ही मल्टीलेटरलिज्म और शांति की रक्षा करते हैं।'#WATCH दिल्ली: ब्राज़ील के प्रेसिडेंट लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा ने कहा, "मेरे प्यारे दोस्त प्रधानमंत्री मोदी, छठी बार इस देश में वापस आना मेरे लिए खुशी की बात है। भारत और ब्राज़ील के बीच मीटिंग बहुत बढ़िया मीटिंग है। हम सिर्फ़ ग्लोबल साउथ की दो सबसे बड़ी डेमोक्रेसी नहीं हैं।… pic.twitter.com/19CfYe2tUq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2026
एनर्जी कोऑपरेशन हमारे रिश्ते का एक मजबूत स्तंभ- पीएम मोदी
हैदराबाद हाउस में साझा प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने कहा, 'एनर्जी कोऑपरेशन हमारे रिश्ते का एक मजबूत स्तंभ रहा है। हाइड्रोकार्बन के साथ हम रिन्यूएबल एनर्जी, इथेनॉल ब्लेंडिंग और सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल जैसे कई एरिया में भी कोऑपरेशन बढ़ा रहे हैं। ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस में ब्राजील का एक्टिव पार्टिसिपेशन ग्रीन फ्यूचर के लिए हमारे साझा प्रतिबद्धता को दिखाता है। ब्राजील ने डिजास्टर रेजिलिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए कोएलिशन की को-चेयर करने का भी प्रस्ताव दिया है। मैं इस पहल के लिए राष्ट्रपति लूला को बधाई देता हूं। इस क्षेत्र में ब्राजील का बड़ा अनुभव सीडीआरआई को और मजबूत करने में काफी मदद करेगा।'#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "एनर्जी कोऑपरेशन हमारे रिश्ते का एक मज़बूत स्तंभ रहा है। हाइड्रोकार्बन के साथ हम रिन्यूएबल एनर्जी, इथेनॉल ब्लेंडिंग और सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल जैसे कई एरिया में भी कोऑपरेशन बढ़ा रहे हैं। ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस में ब्राज़ील का… pic.twitter.com/h9PMKVsSdM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2026
'ब्राजील लैटिन अमेरिका में भारत का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार'
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "ब्राज़ील लैटिन अमेरिका में भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है। हम अगले पांच वर्षों में बाइलेटरल ट्रेड को $20 बिलियन से आगे ले जाने के लिए कमिटेड हैं। हमारा ट्रेड सिर्फ़ एक आंकड़ा नहीं है; यह भरोसे की झलक है। प्रेसिडेंट के साथ… pic.twitter.com/hTxGfJLg2S
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2026
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति लूला का जताया आभार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'राष्ट्रपति लूला और उनके डेलीगेशन का भारत में स्वागत करते हुए मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। आपने पिछले वर्ष मेरा ब्राजील में जिस तरह स्वागत किया था, मैं उसी तरह आप सभी का अभिनंदन करता हूं... राष्ट्रपति लूला की दूर दृष्टि और प्रेरक नेतृत्व का भारत और ब्राजील के रिश्तों को लंबे समय से लाभ मिलता रहा है। बीते कुछ वर्षों में मुझे आपसे कई बार मिलने का सौभाग्य मिला है... इनके इस दौर ने ऐतिहासिक एआई समिट की शोभा बढ़ाई और हमारी रणनीतिक साझेदारी को नई ऊर्जा भी दी है। मैं दोनों देशों के संबंधों के प्रति प्रतिबद्धता के लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं।'#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "राष्ट्रपति लूला और उनके डेलीगेशन का भारत में स्वागत करते हुए मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। आपने पिछले वर्ष मेरा ब्राजील में जिस तरह स्वागत किया था, मैं उसी तरह आप सभी का अभिनंदन करता हूं... राष्ट्रपति लूला की दूर दृष्टि और प्रेरक… https://t.co/t3ch3mHuSz pic.twitter.com/HS2U7y86gp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2026
भारत-ब्राजील के बीच कई अहम समझौते
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा की मौजूदगी में हैदराबाद हाउस में भारत और ब्राजील के बीच कई समझौतों का आदान-प्रदान हुआ।#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा की मौजूदगी में हैदराबाद हाउस में भारत और ब्राजील के बीच MoUs का आदान-प्रदान हुआ।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2026
(सोर्स: DD न्यूज़) pic.twitter.com/IF7yaXDiY9
पीएम मोदी और लूला डा सिल्वा के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। भारत में ब्राजील के राजदूत केनेथ दा नोब्रेगा ने कहा कि राष्ट्रपति लूला और प्रधानमंत्री मोदी के बीच बहुत अच्छी समझ और दोस्ती है, जिससे दोनों देशों के संबंध ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति लूला भारत की राजकीय यात्रा पर 11 कैबिनेट मंत्रियों, 300 से अधिक कारोबारियों और 50 सीईओ के बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ आए हैं।#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2026
(सोर्स: DD) pic.twitter.com/hV717HZIZt
पीएम मोदी और लूला दा सिल्वा के बीच द्विपक्षीय बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा के साथ हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक की।#WATCH | दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा के साथ हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2026
(सोर्स: DD न्यूज़) pic.twitter.com/0kED0cIyqb
हैदराबाद हाउस में ब्राजील के राष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा से मुलाकात की।#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi meets Brazilian President Luiz Inácio Lula da Silva at Hyderabad House.
— ANI (@ANI) February 21, 2026
(Source: DD News) https://t.co/g1f16Tu1tx pic.twitter.com/3weJSwF90L
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi meets Brazilian President Luiz Inácio Lula da Silva at Hyderabad House.
— ANI (@ANI) February 21, 2026
(Source: DD News) pic.twitter.com/HvrtXyXQbB
विदेश मंत्री जयशंकर ने ब्राजील के राष्ट्रपति से मुलाकात की
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को राजधानी में ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा से मुलाकात की और नई दिल्ली और ब्रासीलिया के बीच रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उनके मार्गदर्शन की सराहना की। शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी मुलाकातों से संबंधों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई। 'भारत की राजकीय यात्रा पर आए ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा से मुलाकात का सम्मान मिला। रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उनके स्नेहपूर्ण भाव और मार्गदर्शन के लिए मैं उनका आभारी हूं। मुझे विश्वास है कि आज बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मुलाकातों से हमारे संबंधों को नई गति मिलेगी।'Honoured to call on President Luiz Inácio Lula da Silva of Brazil @LulaOficial, visiting India on a State Visit.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) February 21, 2026
Deeply appreciate his warm sentiments and guidance on advancing our Strategic Partnership.
Confident that his meetings with PM @narendramodi later today will… pic.twitter.com/mypMAR9qlz

कमेंट
कमेंट X