Gujarat Results Live: गुजरात में BJP की सबसे बड़ी जीत, नड्डा बोले- नई पार्टी के नेता जनता से माफी मांगे
{"_id":"6390e56114e94b656b5b92f2","slug":"gujarat-election-result-2022-live-vote-counting-today-assembly-chunav-bjp-congress-aap-win-lose-seats-news","type":"live","status":"publish","title_hn":"Gujarat Results Live: गुजरात में BJP की सबसे बड़ी जीत, नड्डा बोले- नई पार्टी के नेता जनता से माफी मांगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Thu, 08 Dec 2022 10:20 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Gujarat Assembly Election 2022 Results, Chunav Parinam Gujarat Live: गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए वोटों की गिनती पूरी हो गई है। 2017 के मुकाबले इस बार दोनों ही चरणों में कम मतदान हुआ। पहले चरण में 60.20 लोगों ने वोट डाला था, जबकि पांच दिसंबर को हुए दूसरे चरण में 64.39 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। आइए अब मतगणना से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स जानते हैं...
गुजरात चुनाव परिणाम 2022
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
10:18 PM, 08-Dec-2022
गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना पूरी
गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना पूरी हो गई है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा ने 156, कांग्रेस ने 17, आप ने पांच और अन्य ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है।
07:26 PM, 08-Dec-2022
पीएम मोदी ने कही यह बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जनता जनार्दन का आशीर्वाद अभिभूत करने वाला है। जेपी नड्डा के नेतृ्त्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जो परिश्रम किया है उसकी खुशबू चारों तरफ महसूस कर सकते हैं। मैं गुजरात, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली की जनता का विनम्र भाव से आभार व्यक्त करता हूं।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के चुनाव में एक प्रतिशत से भी कम अंतर से हार-जीत का फैसला हुआ है। इतने कम अंतर से हिमाचल प्रदेश में कभी नतीजे नहीं आए हैं। हिमाचल में हर 5 साल में सरकार बदली है लेकिन हर बार 5-7% के अंतर से सरकार बदली है। जहां भारतीय जनता पार्टी प्रत्यक्ष नहीं जीती, वहां भाजपा का वोट शेयर भाजपा के प्रति स्नेह का साक्षी है। मैं गुजरात, हिमाचल और दिल्ली की जनता का विनम्र भाव से आभार व्यक्त करता हूं।
उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रति ये स्नेह देश के अलग अलग राज्यों के उपचुनाव में भी दिख रहा है। उत्तर प्रदेश के रामपुर में भाजपा को जीत हासिल हुई है। बिहार के उपचुनावों में भाजपा का प्रदर्शन आने वाले दिनों का स्पष्ट संदेश है।
उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने एक कहावत कही है, 'आमदनी अठन्नी, खर्चा रुपया'। अगर यह हिसाब रहेगा तो क्या स्थिति होगी यह हम अपने आस-पास के देशों में देख रहे हैं। आज इसलिए देश सतर्क है। देश के हर राजनीतिक दल को यह याद रखना होगा कि चुनावी हथकंडों से किसी का भला नहीं हो सकता।
07:07 PM, 08-Dec-2022
भाजपा की जीत पर नड्डा ने क्या कहा?
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जब हम गुजरात के नतीजे देखते हैं तो यह जीत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व मिली है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र को लेकर जिस अथक प्रयास के साथ गुजरात और देश की जनता की सेवा की वह हमें प्रचंड जीत में दिखती है।
उन्होंने कहा कि एक नई पार्टी गुजरात का आपमान करने के लिए आई। वह नई पार्टी क्या करती थी? उनके एक नेता पेपर लेकर आए और भविष्यवाणी करते थे कि गुजरात में सरकार उनकी पार्टी की आ रही है। ऐसा नेता जो जनता की आंखों में धूल झोंक ता हो उसे लोगों से माफी मांगनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने गुजरात में 52.5% वोट और 157 सीट हासिल की, तो वहीं कांग्रेस 41.4% से घटकर 27.3% प्रतिशत पर आ गई है। वंशवाद, परिवारवाद, अकर्मण्य नेता व गैर जिम्मेदारना विपक्ष के कारण कांग्रेस की ये हालत हुई है।
#WATCH | It's our record win in Gujarat under PM's leadership... We got 52.5% vote share. Congress's voting percentage dropped to 27.3. A new party came to insult Gujarat, leader of that party said that our govt is coming in Gujarat. He should now apologise to people: BJP chief pic.twitter.com/M8YaXDE4MU
— ANI (@ANI) December 8, 2022
06:57 PM, 08-Dec-2022
दिल्ली: नरेंद्र मोदी भाजपा के मुख्यालय पहुंचे
गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के मुख्यालय पहुंचे।
#WATCH | PM Narendra Modi greets party supporters at BJP HQ in Delhi after BJP's victory in the Gujarat Assembly elections. pic.twitter.com/RSbK1SOf61
— ANI (@ANI) December 8, 2022
06:14 PM, 08-Dec-2022
तृणमूल ने कहा- ममता मॉडल को कॉपी कर जीती भाजपा
भाजपा की गुजरात जीत पर तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि भाजपा ने बंगाल मॉडल को फॉलो कर जीत हासिल की है, वरना भाजपा का जीतना नामुमकिन था। तृणमूल ने कहा कि अब समय आ गया है कि विरोधी दलों को एकजुट होना होगा। तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि यह पहले से ही पता था। यह जीत कांग्रेस के कारण हुई है। अब समय आ गया है कि जब विरोधी दलों को एकजुट होना चाहिए। गुजरात में भाजपा ने बंगाल मॉडल को फॉलो कर जीत हासिल की है। वरना भाजपा का जीतना नामुमकिन था। 2021 में बंगाल में टीएमसी की जीत के मॉडल को भारत में भी जरूरत है। बांग्ला मॉडल और ममता मॉडल की जरूरत है। गुजरात में भाजपा सरकार नहीं जीती है, बल्कि कांग्रेस फेल हो गई है। भाजपा को इसका फायदा मिला है। ममता की योजनाओं को अपनाकर भाजपा ने जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि ममता जो पहले करती है भाजपा उसे बाद में करती है।
06:01 PM, 08-Dec-2022
गुजरात में भाजपा की अब तक की सबसे बड़ी जीत
चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार भाजपा ने 141 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और 15 सीटों पर आगे चल रही है। इस तरह से भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।


विज्ञापन
विज्ञापन
05:15 PM, 08-Dec-2022
पीएम मोदी ने जीत की बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात की जीत पर वहां के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, धन्यवाद गुजरात। अभूतपूर्व चुनाव परिणामों को देखकर मैं बहुत अधिक भावनाओं से अभिभूत हूं। लोगों ने विकास की राजनीति का आशीर्वाद दिया और साथ ही इच्छा व्यक्त की कि वे चाहते हैं कि यह गति और तेज गति से चलती रहे। मैं गुजरात की जन शक्ति को नमन करता हूं। उन्होंने लिखा कि सभी मेहनती कार्यकर्ता को मैं कहना चाहता हूं - आप में से प्रत्येक एक चैंपियन है! यह ऐतिहासिक जीत हमारे कार्यकर्ताओं की असाधारण मेहनत के बिना संभव नहीं होगी, जो हमारी पार्टी की असली ताकत हैं।


04:59 PM, 08-Dec-2022
भाजपा ने 120 सीटों पर जीत दर्ज की, 41 सीटों पर आगे चल रही
चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार भाजपा ने 120 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और 36 सीटों पर आगे चल रही है। इस तरह से भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।


04:58 PM, 08-Dec-2022
जितने वोट हमें मिले उस हिसाब से AAP राष्ट्रीय पार्टी बन गई: केजरीवाल
AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और गुजरात के लोगों ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बना दिया है। जितने वोट हमें मिले उस हिसाब से AAP राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। देश में चंद पार्टी हैं जिनको राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला है।
04:23 PM, 08-Dec-2022
भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार किया
चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार भाजपा ने 95 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और 61 सीटों पर आगे चल रही है। इस तरह से भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।
चुनाव आयोग का ताजा आंकड़ा

चुनाव आयोग का ताजा आंकड़ा
