Live
LIVE: 'हमारा प्रदर्शन शिवजी की बारात जैसा': इंडिया ब्लॉक के मार्च पर राहुल बोले- प्रदर्शन में कोई भी आ सकता है
{"_id":"6acbf70996176c87a40a30a3","slug":"india-bloc-cjp-jantar-mantar-protest-live-news-cec-gyanesh-k-eci-sir-congress-supreme-court-march-delhi-police-2026-10-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"LIVE: 'हमारा प्रदर्शन शिवजी की बारात जैसा': इंडिया ब्लॉक के मार्च पर राहुल बोले- प्रदर्शन में कोई भी आ सकता है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mon, 12 Oct 2026 02:07 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:07 PM IST
खास बातें
चुनाव आयोग में कथित अनियमितता को लेकर विपक्ष लामबंद दिख रहा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ दिल्ली में आंदोलन हो रहा है। आज विपक्षी दलों के गठबंधन- इंडिया ब्लॉक के नेताओं के मार्च, विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने व्यापक बंदोबस्त किए हैं। राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर प्रदर्शन से जुड़े तमाम अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें
विज्ञापन
दिल्ली में विपक्ष का हल्लाबोल
- फोटो : पीटीआई
लाइव अपडेट
02:04 PM, 12-Oct-2026
लोकतंत्र में जनता सबसे अहम- अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद
समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सबसे अहम होती है। उन्होंने कहा कि विपक्ष लोकतंत्र को बचाने के लिए आगे बढ़ रहा है। अवधेश प्रसाद ने जनता को लोकतांत्रिक व्यवस्था की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि उनका उद्देश्य लोकतंत्र की रक्षा करना है।02:04 PM, 12-Oct-2026
संविधान क्लब में जुट रहे नेता- सौगत रॉय
तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने कहा कि अभी यह तय नहीं हुआ है कि मार्च किस रास्ते से निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी नेता संविधान क्लब में जुट रहे हैं। सौगत रॉय ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश ने क्या सुना, यह देखने के बाद विपक्ष आगे की रणनीति तय करेगा। उन्होंने कहा कि अगले कदम पर फैसला बाद में लिया जाएगा।
विज्ञापन
02:03 PM, 12-Oct-2026
दिपके बोले- अब पूरा देश बनेगा जंतर-मंतर
जंतर-मंतर को प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल की सूची से हटाए जाने पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में तंज कसा गया। पोस्ट में इसे तानाशाही से जोड़ते हुए कहा गया कि जंतर-मंतर को पहले ही युद्ध क्षेत्र में बदल दिया गया था। पोस्ट में आगे कहा गया, “अब पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा।” यह प्रतिक्रिया प्रदर्शन स्थल में बदलाव के फैसले के विरोध में सामने आई है।12:55 PM, 12-Oct-2026
हमारा मार्च शिवजी की बारात जैसा है- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने मार्च से पहले कहा कि हमारा प्रदर्शन शिवजी की बारात है। इसमें कोई भी व्यक्ति आ सकता है। हम सुप्रीम कोर्ट याचिका दाखिल करने जा रहे हैं। आप किसी भी विचारधारा से हों, आप हमसे जड़ सकते हैं।12:27 PM, 12-Oct-2026
दिल्ली को किला क्यों बना दिया? राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में जारी प्रदर्शनों के बीच सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि दिल्ली को लॉकडाउन जैसी स्थिति में क्यों रखा गया है और राजधानी को इस तरह क्यों घेरा गया है। राहुल गांधी ने कहा कि लोगों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोका जा रहा है। ट्रेनों और बसों को भी रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरी दिल्ली को किले में बदल दिया गया है और हर तरफ पुलिसकर्मी तैनात हैं।राहुल गांधी ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों के बीच युवाओं की पिटाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी भी परेशान हैं और पूछ रहे हैं कि युवाओं को क्यों पीटा जा रहा है। राहुल ने दावा किया कि पुलिस बल के 50 फीसदी जवान उनके साथ हैं और उनसे कह रहे हैं कि वह जो कर रहे हैं, वह सही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचा रही है।
12:03 PM, 12-Oct-2026
सीजेपी ने इंडिया ब्लॉक के मार्च का किया समर्थन
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया ब्लॉक के विरोध मार्च का समर्थन किया है। सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने कहा कि जंतर-मंतर प्रदर्शन के लिए तय स्थान है और संविधान उन्हें विरोध करने का अधिकार देता है। उन्होंने बताया कि पार्टी के नेता प्रदर्शन की तारीख तय कराने के लिए संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। सीजेपी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका आज संसद मार्ग थाने पहुंचे। उन्होंने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर नए सिरे से प्रदर्शन करने के लिए तारीख मांगी। सौरव दास ने कहा कि पुलिस आम तौर पर प्रदर्शन की अनुमति के लिए 10 दिन पहले संपर्क करने को कहती है। अब पार्टी पुलिस से ही प्रदर्शन की तारीख और समय बताने की मांग कर रही है। दास ने कहा कि पुलिस के पास तारीख और समय तय करने का विकल्प है। उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तारीख बताने के लिए पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:01 AM, 12-Oct-2026
इंडिया गठबंधन के मार्च पर क्या बोले राजभर?
उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दिल्ली में इंडिया गठबंधन के विरोध प्रदर्शन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता ने गठबंधन को नकार दिया है और उसके पास कोई सबूत नहीं है। राजभर ने कहा कि ज्ञानेश कुमार एक साल से चुनाव आयुक्त हैं, जबकि अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश की सत्ता से बाहर हुए 10 साल और कांग्रेस को 30 साल हो चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि एसआईआर की प्रक्रिया 1952 से चली आ रही है।10:18 AM, 12-Oct-2026
जेएनयू के सुरक्षा अधिकारी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज, कांग्रेस सांसद का नाम भी शामिल
दिल्ली पुलिस ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के मुख्य सुरक्षा अधिकारी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। 11 अक्तूबर 2026 को दर्ज इस एफआईआर में कांग्रेस के लोकसभा सांसद और जेएनयू के प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजाम का नाम भी शामिल है। पुलिस ने वसंत कुंज नॉर्थ थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75, 75(1)(i), 75(1)(iv) और 79 के तहत मामला दर्ज किया है।10:13 AM, 12-Oct-2026
मार्च को लेकर बोले भूपिंदर सिंह हुड्डा?
सुप्रीम कोर्ट तक इंडिया ब्लॉक के प्रस्तावित विरोध मार्च से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि यह मार्च ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा सुनिश्चित करने के लिए बुलाया गया है। हुड्डा ने आरोप लगाया कि एक के बाद एक मामले सामने आए हैं, जिनसे चुनाव आयुक्त के कामकाज में गड़बड़ियों का खुलासा हुआ है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे हैं और विरोध तब तक जारी रहेगा, जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते।10:13 AM, 12-Oct-2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
कांग्रेस मुख्यालय पर नेताओं का जुटना शुरू बहो चुका है। कई नेताओं ने नारेबाजी भी की। मार्च में विपक्ष के कई नेताओं और दलों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।Delhi: Congress workers gather at the AICC headquarters and raise slogans against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar. INDIA bloc will stage a protest march to the Supreme Court today. https://t.co/cresZyrBSi
— IANS (@ians_india) October 12, 2026