फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Parliament Monsoon Session 2026 Live: संसद के मानसून सत्र का आज अंतिम दिन, लोकसभा अनिश्चितकाल तक स्थगित

Thu, 13 Aug 2026 11:24 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 13 Aug 2026 11:24 AM IST
खास बातें

Parliament Monsoon Session Day 19 2026 Live Updates in Hindi: संसद के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है। लेकिन छात्र प्रदर्शन के मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध खत्म होता नहीं दिख रहा है। विपक्ष ने गृह मंत्री अमित शाह की ओर से दिए गए लंबी चर्चा के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। ऐसे में राज्यसभा और लोकसभा दोनों में हंगामा और नारेबाजी होने की आशंका है। हालांकि, अगर दोनों पक्ष चर्चा की शर्तों पर आखिरी समय में सहमत हो जाते हैं, तो स्थिति बदल सकती है। पढ़िए संसद की लाइव अपडेट्स-

विज्ञापन
Parliament Monsoon Session Final Day 2026 Live Lok Sabha Rajya Sabha Amit Shah Opposition Updates in Hindi
संसद सत्र LIVE - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

11:24 AM, 13-Aug-2026

राज्यसभा में खनिज और खनन संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा शुरू

राज्यसभा में खनिज और खनन (विकास और नियमन) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा शुरू हो गई है। सदन में विधेयक पर विचार और इसे पारित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। यह विधेयक एक दिन पहले लोकसभा में बिना चर्चा के पारित हो गया था। इस बीच, विपक्षी सांसदों का विरोध जारी है। विपक्षी सांसद नारेबाजी कर प्रदर्शन कर रहे हैं।
11:21 AM, 13-Aug-2026

हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद 'शुद्धिकरण' का मामला राज्यसभा में उठा 

राज्यसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) मल्लिकार्जुन खरगे ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कथित 'शुद्धिकरण' का मुद्दा उठाया। यह कार्यक्रम 8 अगस्त 2026 को वहां कांग्रेस अध्यक्ष की रैली के बाद किया गया था।

खरगे ने कहा, इस छुआछूत के कृत्य के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। मेरी यही मांग है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना में भाजपा की भूमिका थी। इस पर सदन के नेता जेपी नड्डा ने घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। साथ ही उन्होंने कांग्रेस से इस मुद्दे को 'सनसनीखेज' न बनाने को कहा।

सभापति राधाकृष्णन ने कहा, छुआछूत जैसी कोई चीज नहीं होनी चाहिए। यह पाप है। हम सभी शुद्ध हैं। मामले की जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों को सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
11:08 AM, 13-Aug-2026

राज्यसभा में खनिज और खनन (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक पर चर्चा जारी

राज्यसभा में खनिज और खनन (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 पर चर्चा जारी है। 
11:06 AM, 13-Aug-2026

लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही वंदे मातरम के गायन के साथ शुरू हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य सांसद सदन में मौजूद रहे। हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक स्थगित कर दी गई है। 

11:04 AM, 13-Aug-2026

संसद में आमने-सामने सरकार और विपक्ष, मकर द्वार पर दोनों का प्रदर्शन

संसद परिसर में एनडीए और विपक्ष ने एक साथ प्रदर्शन किया। मकर द्वार पर दोनों पक्षों के प्रदर्शन के दौरान सरकार और विपक्ष आमने-सामने नजर आए। 
10:58 AM, 13-Aug-2026

Parliament Monsoon Session 2026 Live: संसद के मानसून सत्र का आज अंतिम दिन, लोकसभा अनिश्चितकाल तक स्थगित

संसद के मानसून सत्र का आज अंतिम दिन है। दोनों सदनों की कार्यवाही गुरुवार दोपहर 11 बजे शुरू हो गई है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed