सब्सक्राइब करें

President Election 2022: द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया नामांकन, सोनिया-ममता और पवार से मांगा समर्थन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 24 Jun 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने संसद भवन में अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। मुर्मू के समर्थन में संसद भवन में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा कई बड़े नेता मौजूद रहे। नामांकन दाखिल करने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, टीएमसी की ममता बनर्जी व एनसीपी चीफ शरद पवार से बात की। उन्होंने खुद के लिए समर्थन मांगा। इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राष्ट्रपति उम्मीदवार को समर्थन देने के लिए कल पार्टी विधायकों व सांसदों की बैठक बुलाई है। वहीं, विपक्ष की ओर से उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 27 जून को नामांकन कर सकते हैं। 

President Election 2022 Live Draupadi Murmu File Nomination Today Pm Modi and Other BJP CMs Will be Present
नामांकन दाखिल कराने पहुंचे पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

10:25 PM, 24-Jun-2022
राज्यसभा के नव निर्वाचित पांच सदस्यों को नायडू ने दिलाई शपथ
राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा से उच्च सदन के लिए नवनिर्वाचित पांच सदस्यों को राज्यसभा कक्ष में शपथ दिलाई गई। शपथ लेने वालों में आंध्र प्रदेश से वाईएसआर कांग्रेस के निरंजन रेड्डी सिरगापुर और रयागा कृष्णैया, तेलंगाना से टीआरएस के दामोदर राव दिवाकोंडा और बी पार्थसारथी रेड्डी, जबकि ओडिशा से बीजू जनता दल के निरंजन बिशी शामिल हैं। ये सभी सदस्य पिछले दिनों हुए राज्यसभा के चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।
10:24 PM, 24-Jun-2022
सिन्हा ने मोदी, राजनाथ से मांगा अपने लिए समर्थन  
राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से 18 जुलाई को होने वाले चुनाव के लिए समर्थन मांगा। सूत्रों के मुताबिक सिन्हा ने पीएम मोदी और राजनाथ के दफ्तर फोन कर के दोनों नेताओं के लिए अपना संदेश छोड़ा। यही नहीं सिन्हा ने अपने राजनीतिक गुरु व भाजपा नेता एलके आडवाणी से भी संपर्क साधा। सिन्हा ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को भी फोन किया और झारखंड मुक्ति मोर्चा का वादा याद दिलाया। सिन्हा सोमवार को शीर्ष विपक्षी नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
07:15 PM, 24-Jun-2022
नड्डा ने विपक्षी नेताओं से की बात, मुर्मू के लिए मांगा समर्थन
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और अधीर रंजन चौधरी के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा और नेशनल कॉन्फ्रेस के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला से फोन पर बात की और राष्ट्रपति चुनाव में राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के लिए समर्थन मांगा। इससे पहले मुर्मू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार से फोन पर बात की और उनसे राष्ट्रपति चुनाव में उनकी उम्मीदवारी का समर्थन करने की अपील की।
01:20 PM, 24-Jun-2022

द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के नेताओं से मांगा समर्थन

NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष से समर्थन मांगा है। उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और NCP प्रमुख शरद पवार से बात की और राष्ट्रपति चुनाव में अपने लिए समर्थन मांगा है। 

12:52 PM, 24-Jun-2022

द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया नामांकन

एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा सभी बड़े नेता मौजूद रहे। 
12:10 PM, 24-Jun-2022

पीएम मोदी पहुंचे संसद भवन

एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू थोड़ी देर में नामांकन करने वाली हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन पहुंच चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:51 AM, 24-Jun-2022

संसद भवन पहुंची द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने नामांकन दाखिल करने से पहले संसद में महात्मा गांधी, डॉ बीआर अंबेडकर और बिरसा मुंडा की मूर्तियों पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

 
11:19 AM, 24-Jun-2022

झामुमो ने बुलाई बैठक

आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद मामला दिलचस्प हो गया है। वहीं झारखंड से सांसद रह चुके विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के चलते झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए असमंजस वाली स्थिति उत्पन्न हो गई है। ऐसे में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पार्टी के सांसदों और विधायकों की कल बैठक बुलाई है। यह बैठक पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन की अध्यक्षता में होगी। इस बैठक में तय किया जाएगा कि झामुमो किसको अपना समर्थन देगी। 

11:15 AM, 24-Jun-2022

यशवंत सिन्हा को जेड श्रेणी की सुरक्षा

एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के बीच विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा की सुरक्षा बढ़ाई गई है। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें 'जेड श्रेणी' की सुरक्षा प्रदान की गई है। 
11:05 AM, 24-Jun-2022

75 साल में जनजातियों की किसी ने नहीं ली सुध- गिरीराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा, पहले अनुसुचित समाज के रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति बने। 75 सालों में इतनी बड़ी जनजाति की किसी ने सुध नहीं ली। प्रधानमंत्री ने अपनी कथनी और करनी को एक रूप देकर समाज के निचले पायदान पर रहने वाले लोगों में से एक को आज राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed