सब्सक्राइब करें

Sunetra Pawar Oath: सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; PM ने दीं शुभकामनाएं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 31 Jan 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Sunetra Pawar Oath Ceremony Live Updates: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम रहे अजित पवार के आकस्मिक निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार आज उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। वहीं महायुति की घटक दल एनसीपी आज अपने नए अध्यक्ष का भी चुनाव कर सकती है। यहां पढ़ें, महाराष्ट्र की राजनीति और सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण से जुड़े सभी अपडेट...

Sunetra Pawar Oath Taking Ceremony Live Updates Maharashtra First Woman Deputy CM Political Reactions
एनसीपी नेता सुनेत्रा पवार ने ली उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

05:51 PM, 31-Jan-2026

पीएम मोदी ने बधाई दी

महाराष्ट्र की नई उपमुख्यमंत्री बनने पर प्रधानमंत्री ने सुनेत्रा पवार को शुभकामनाएं दीं। 
05:06 PM, 31-Jan-2026

राज्यपाल ने दिलाई सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ

महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शाम पांच बजे एनसीपी की नेता सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। विमान हादसे में उनके पति अजित पवार के निधन के बाद उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। वह राज्य की पहली उपमुख्यमंत्री बनी हैं। 
04:23 PM, 31-Jan-2026

एनसीपी (एसपी) के साथ विलय पर सुनेत्रा पवार ही लेंगी फैसला: भुजबल

एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने संकेत दिया कि एनसीपी (शरद पवार गुट) के साथ विलय पर फैसला सुनेत्रा पवार ही लेंगी। उन्होंने कहा, आज हमारा काम नया नेता चुनना था। इस मुद्दे पर फैसला नेता ही करेंगे। एनसीपी विधायक संग्राम जगताप ने भी कहा कि विलय को लेकर निर्णय पार्टी नेतृत्व की ओर से लिया जाएगा। 
04:20 PM, 31-Jan-2026

मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा सुनेत्रा को विधायक दल का नेता चुने जाने का पत्र: प्रफुल्ल पटेल

एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुने जाने से जुड़ा पत्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपा जाएगा। सुनेत्रा पवार को शाम को राज्य की उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई जानी है। वह इस पद पर पहुंचने वाली राज्य की पहली महिला होंगी। शनिवार दोपहर दो बजे दक्षिण मुंबई स्थित विधान भवन में हुई बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से एनसीपी के विधायक दल का नेता चुना गया। जब उनसे एनसीपी के दोनों गुटों के विलय को लेकर लग रही अटकलों पर सवाल किया गया, तो पटेल ने कोई टिप्पणी नहीं की।
 
03:22 PM, 31-Jan-2026

राज्य विधानसभा से रवाना हुईं सुनेत्रा पवार

महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार एनसीपी विधायक दल की बैठक के बाद राज्य विधानसभा से रवाना हुईं। उन्हें एनसीपी विधायक दल का नेता चुना गया है। वह आज शाम महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी।
 
03:17 PM, 31-Jan-2026

सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण की तैयारी पूरी

एनसीपी नेता सुनेत्रा पवार के महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम पद की शपथ ग्रहण की तैयारी पूरी हो गई है। महाराष्ट्र लोक भवन से अंदर की तस्वीरें सामने आई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:43 PM, 31-Jan-2026

एनसीपी विधायक दल की बैठक की तस्वीर

महाराष्ट्र विधानसभा में एनसीपी विधायक दल की बैठक की तस्वीर सामने आई है। इस बैठक में एनसीपी के तमाम नेता मौजूद रहे, जहां दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार को पार्टी ने विधायक दल का नेता चुना है।
 
02:38 PM, 31-Jan-2026

एनसीपी नेताओं ने अजित पवार को अर्पित की श्रद्धांजलि

जानकारी के मुताबिक, एनसीपी नेता दिलीप वलसे ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा था। जिसके बाद सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। इस बैठक से पहले सभी नेताओं ने अजित पवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
02:31 PM, 31-Jan-2026

एनसीपी विधायक दल की नेता चुनी गईं सुनेत्रा पवार

राज्य सभा सांसद सुनेत्रा पवार को एनसीपी विधायक दल बैठक में पार्टी का नेता चुन लिया गया। वह आज शाम महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी।
 
02:26 PM, 31-Jan-2026

विधायक दल की बैठक के लिए राज्य विधानसभा पहुंचीं सुनेत्रा

दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार एनसीपी की विधायक दल की बैठक के लिए राज्य विधानसभा पहुंचीं।
 

 

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed