LIVE Vice President Election Live: जगदीप धनखड़ होंगे नए उपराष्ट्रपति, पीएम मोदी और नड्डा ने मिलकर दी बधाई
Vice President Election Voting Counting Result News in Hindi: देश के अगले उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। इन नतीजों में एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने जीत हासिल की है। इस पद के लिए राजग उम्मीदवार जगदीप धनखड़ और विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के बीच मुकाबला था। दोनों सदनों में राजग की मजबूत स्थिति को देखते हुए धनखड़ का जीतना पहले ही तय था।
लाइव अपडेट
लोकसभा अध्यक्ष ने दी शुभकामना
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिल्ली में उपराष्ट्रपति चुने गए जगदीप धनखड़ से मुलाकात करके उनको जीत की बधाई दी।
Lok Sabha Speaker Om Birla visits the residence of Vice-President elect Jagdeep Dhankhar in Delhi, to congratulate him on the same. pic.twitter.com/ue6CtDYdIf
— ANI (@ANI) August 6, 2022
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी बधाई
केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने जगदीप धनखड़ ने देश के उप-राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर बधाई दी है। उन्होंने जगदीप धनखड़ का अभिनंदन करते हुए कहा कि आप का उपराष्ट्रपति चुना जाना, देश के लिए गौरव की बात है। उप-राष्ट्रपति के पद पर आपका कार्यकाल पूर्णतः सफल रहेगा, यह मुझे विश्वास है।जगदीप धनखड़ के गांव में जश्न का माहौल
जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित होने के बाद झुंझुनू में उनके पैतृक आवास पर जश्न का माहौल है।#WATCH राजस्थान: जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित होने के बाद झुंझुनू में उनके पैतृक आवास पर जश्न का माहौल है। pic.twitter.com/qpb8DlbgAg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2022
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और प्रह्लाद जोशी ने भी दी बधाई
भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और प्रह्लाद जोशी ने भी इस अवसर पर उन्हें बधाई दी।#WATCH दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और प्रह्लाद जोशी ने भी इस अवसर पर उन्हें बधाई दी। pic.twitter.com/rHjGfhcxra
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2022
राहुल गांधी ने दी जीत की बधाई
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करके जगदीप धनखड़ को भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा का भी आभार जताया है। उन्होंने कहा कि ने संयुक्त विपक्ष की भावना का अनुग्रह और सम्मान के साथ प्रतिनिधित्व करने के लिए मार्गरेट अल्वा का आभार।Congratulations to Shri Jagdeep Dhankhar ji on being elected as the 14th Vice-President of India.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 6, 2022
Thank you to Smt @alva_margaret ji for representing the spirit of the joint Opposition with grace and dignity.
विपक्ष की उप-राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने टीएमसी पर साधा निशाना
विपक्ष की उप-राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने एनडीए के जगदीप धनखड़ को चुनाव जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करके बिना नाम लिए टीएमसी पर निशाना भी साधा। उन्होंने ट्वीट किया, टदुर्भाग्य से, कुछ विपक्षी दलों ने एकजुट विपक्ष के विचार को पटरी से उतारने की कोशिश में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा का समर्थन करना चुना...इस तरह उन्होंने अपनी खुद की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने आगे कहा कि 'यह चुनाव खत्म हो गया है। हमारे संविधान की रक्षा, हमारे लोकतंत्र को मजबूत करने और संसद की गरिमा को बहाल करने की लड़ाई जारी रहेगी।'रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी दी जीत की बधाई
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उपराष्ट्रपति चुनाव जीतने पर जगदीप धनखड़ को बधाई दी।Congratulations to Shri Jagdeep Dhankhar on winning the Vice Presidential elections. His long public life, wide experience and deep understanding of people’s issues will certainly benefit the nation. I am confident that he will make an exceptional VP & Rajya Sabha Chairman.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 6, 2022
अमित शाह ने दी जीत की बधाई
गृह मंत्री अमित शाह ने भी जगदीप धनखड़ को जीत की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, 'किसान पुत्र जगदीप धनखड़ जी का भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होना पूरे देश के लिए हर्ष का विषय है। धनखड़ जी अपने लम्बे सार्वजनिक जीवन में निरंतर जनता से जुड़े रहे हैं। जमीनी मुद्दों की बारीकी समझ व उनके अनुभव का उच्च सदन को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।' उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा कि,' मुझे विश्वास है कि उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति के रूप में जगदीप धनखड़ जी संविधान के एक आदर्श संरक्षक सिद्ध होंगे। उन्हें इस जीत पर बधाई देता हूँ। साथ ही मोदी जी के नेतृत्व में NDA सहयोगियों, अन्य दलों व संसद सदस्यों का धनखड़ जी का समर्थन करने के लिए आभार व्यक्त करता हूँ।'किसान पुत्र श्री @jdhankhar1 जी का भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होना पूरे देश के लिए हर्ष का विषय है।
— Amit Shah (@AmitShah) August 6, 2022
धनखड़ जी अपने लम्बे सार्वजनिक जीवन में निरंतर जनता से जुड़े रहे हैं। जमीनी मुद्दों की बारीकी समझ व उनके अनुभव का उच्च सदन को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।
पीएम मोदी ने गुलदस्ता भेंट कर दी जीत की बधाई
केंद्रीय संसदीय मंत्री प्रहलाद जोशी के आवास पर पीएम मोदी भी पहुंच गए हैं। यहां भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी ने यहां पहुंचकर जगदीप धनखड़ को फूलों का गुलदस्ता भेंट करके जीत की बधाई दी।PM Narendra Modi meets Vice-President elect Jagdeep Dhankhar soon after his election to the office, at his residence in Delhi pic.twitter.com/7BvYOurskk
— ANI (@ANI) August 6, 2022
जेपी नड्डा ने मिलकर दी बधाई
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को बधाई देने के लिए केंद्रीय संसदीय मंत्री प्रहलाद जोशी के आवास पर पहुंचे हैं। जगदीप धनखड़ भी वहीं मौजूज हैं। उन्हें भारत का उपराष्ट्रपति चुना गया है। जेपी नड्डा ने उनके घर पहुंचकर धनखड़ को बधाई दी। जीत दर्ज करने के बाद उनके आवास पर जश्न मनाया जा रहा है।BJP chief JP Nadda arrives at the residence of NDA candidate Jagdeep Dhankhar in Delhi, after the latter was elected as the Vice President of India pic.twitter.com/m7ujRjX64n
— ANI (@ANI) August 6, 2022