फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Spain vs Argentina Highlights: स्पेन ने 16 साल बाद जीता विश्वकप, अर्जेंटीना को 1-0 से हराया, टोरेस बने हीरो

Mon, 20 Jul 2026 03:41 AM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 20 Jul 2026 03:41 AM IST
खास बातें

स्पेन ने 16 साल बाद फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला जीत लिया। 106वें मिनट में फेर्रान टोरेस ने शानदार गोल दागकर टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई और टीम को 1-0 से अर्जेंटीना के खिलाफ जीत दिलाई।

विज्ञापन
Spain vs Argentina Highlights FIFA World Cup 2026 Final Football Match Result Updates
अर्जेंटीना बनाम स्पेन - फोटो : Fifa.com

लाइव अपडेट

03:32 AM, 20-Jul-2026

Spain vs Argentina Highlights: स्पेन ने 16 साल बाद जीता विश्वकप

फीफा विश्व कप 2026 का नया चैंपियन स्पेन बन गया है। न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में स्पेन ने गत विजेता अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं, लेकिन अतिरिक्त समय (एक्स्ट्रा टाइम-106वें मिनट) में फेर्रान टोरेस टोरेस ने निर्णायक गोल दागकर स्पेन को जीत दिला दी। इसके साथ ही स्पेन ने 2010 के बाद पहली बार और कुल दूसरी बार फीफा विश्व कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, जबकि अर्जेंटीना लगातार दूसरा खिताब जीतने से चूक गया।

03:13 AM, 20-Jul-2026

Spain vs Argentina Final Live: एक्स्ट्रा टाइम में स्पेन का पहला गोल

106वें मिनट में स्पेन के फेरन टोरेस ने शानदार गोल दागकर टीम को अर्जेंटीना के खिलाफ 1-0 की बढ़त दिला दी है।
विज्ञापन
02:47 AM, 20-Jul-2026

Spain vs Argentina Final Live: एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा मुकाबला

90 मिनट का खेल पूरा होने के बाद 9 मिनट का इंजरी टाइम भी हुआ, जिसमें अर्जेंटीना और स्पेन की टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। अब मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंच गया है।
02:42 AM, 20-Jul-2026

Spain vs Argentina Final Live: फर्नांडेज को मिला रेड कार्ड

अर्जेंटीना के एंजो फर्नांडेज को रेड कार्ड दिया गया है। अब गत विजेता टीम 10 खिलाड़ियों के साथ इंजरी टाइम में खेल रही है। 
02:38 AM, 20-Jul-2026

Spain vs Argentina Final Live: 90 मिनट तक कोई गोल नहीं

90 मिनट का खेल पूरा हो चुका है और मैच अब इंजरी टाइम में पहुंच गया है। चार मिनट का एक्ट्रा टाइम मिला है। अब देखना होगा कौन सी टीम निर्णायक गोल करती है।
02:01 AM, 20-Jul-2026

Spain vs Argentina Final Live: 52वें मिनट में अर्जेंटीना के लिएंड्रो परेडेस को यलो कार्ड

अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिएंड्रो परेडेस को मैच के 52वें मिनट में रेफरी ने येलो कार्ड दिखाया। परेडेस के फाउल के बाद रेफरी ने उन्हें चेतावनी देते हुए पीला कार्ड दिया। अब उन्हें मैच के बाकी समय में काफी सतर्क रहकर खेलना होगा, क्योंकि एक और कार्ड उनकी मुश्किलें बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:51 AM, 20-Jul-2026

Spain vs Argentina Final Live: दूसरे हाफ का खेल शुरू

दूसरे हाफ का खेल शुरू हो चुका है। अर्जेंटीना और स्पेन की नजर बढ़त हासिल करने पर हैं।
01:27 AM, 20-Jul-2026

Spain vs Argentina Final Live: हाफ-टाइम तक कोई गोल नहीं

पहले हाफ का खेल समाप्त हो गया है। स्पेन और अर्जेंटीना के बीच मुकाबला अभी 0-0 की बराबरी पर है। पहले 45 मिनट में दोनों टीमों ने कुछ अच्छे मूव बनाए, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं रही। स्पेन ने गेंद पर ज्यादा नियंत्रण रखा, जबकि अर्जेंटीना ने जवाबी हमलों के जरिए मौके बनाने की कोशिश की। पहले हाफ में अर्जेंटीना के डिफेंडर लिसांड्रो मार्टिनेज को मिकेल ओयरजाबल पर फाउल करने के कारण यलो कार्ड भी दिखाया गया। अब मुकाबले का फैसला दूसरे हाफ में होगा, जहां दोनों टीमें बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।
01:20 AM, 20-Jul-2026

Spain vs Argentina Final Live: लिसांड्रो मार्टिनेज को यलो कार्ड

अर्जेंटीना के सेंटर-बैक लिसांड्रो मार्टिनेज को रेफरी ने यलो कार्ड दिखाया। मार्टिनेज ने स्पेन के स्ट्राइकर मिकेल ओयारजाबल को उस समय पीछे से पकड़कर गिरा दिया, जब वह तेजी से गोल की ओर बढ़ रहे थे। इस फाउल के बाद रेफरी ने बिना देर किए उन्हें चेतावनी के तौर पर पीला कार्ड दिखाया। अब मार्टिनेज को पूरे मैच के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि अगला कार्ड मिलने पर उन्हें मैदान छोड़ना पड़ सकता है।
01:01 AM, 20-Jul-2026

Spain vs Argentina Final Live: पहला हाइड्रेशन ब्रेक

विश्व कप 2026 के फाइनल में पहले हाइड्रेशन ब्रेक तक स्पेन और अर्जेंटीना के बीच मुकाबला गोलरहित (0-0) बराबरी पर है। शुरुआती 26 मिनट में दोनों टीमों ने गेंद पर अच्छा नियंत्रण बनाए रखा, लेकिन कोई भी टीम विपक्षी रक्षा पंक्ति को भेदने में सफल नहीं रही। पहले हाइड्रेशन ब्रेक के बाद दोनों टीमें बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान पर लौटेंगी।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed