Live
Nepal Election Result LIVE: नेपाल में 47 सीटों के नतीजे घोषित, पूर्व पीएम प्रचंड जीतें; बालेन शाह जीत के करीब
Nepal Election Result LIVE: नेपाल में पांच मार्च को हुए मतदान के बाद अब मतगणना हो रही है। नेपाल के आम चुनाव के शुरुआती परिणाम सियासी समीकरण बदलने के संकेत दे रहे हैं। शुरुआती आंकड़ों में बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। करीब 60 फीसदी मतदान के बीच केपी शर्मा ओली और गगन थापा जैसे बड़े नेता भी चुनावी मैदान में हैं। पढ़ें नेपाल चुनाव परिणाम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में....
लाइव अपडेट
पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड ने दर्ज की जीत
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' एक बार फिर चुनाव जीतने में सफल रहे हैं। उन्होंने लगातार पांचवीं बार जीत हासिल करते हुए रुकुम ईस्ट-1 सीट से प्रतिनिधि सभा के लिए अपनी जगह बनाई है। इस सीट पर प्रचंड ने 10,240 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी लीलामणि गौतम रहे, जो सीपीएन-यूएमएल से चुनाव मैदान में थे। गौतम को कुल 3,462 वोट मिले।9 मार्च तक पूरी हो सकती है मतगणना
नेपाल में हुए आम चुनावों की मतगणना 9 मार्च तक पूरी होने की संभावना जताई गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त राम प्रसाद भंडारी ने बताया कि चुनाव आयोग पूरी प्रक्रिया पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि 165 सीटों की गिनती पूरी होने के 24 घंटे के भीतर परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। आयोग इस बार मतगणना को पहले से अधिक तेज और पारदर्शी बनाने की कोशिश कर रहा है। 2022 के आम चुनाव में सभी नतीजे आने में लगभग दो सप्ताह का समय लग गया था। हालांकि इस बार चुनाव आयोग का दावा है कि परिणाम पहले की तुलना में काफी जल्दी घोषित किए जाएंगे।झापा-5 में बालेन 31,116 वोटों से आगे
इस चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा का केंद्र रहे झापा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 5 के लिए मतगणना के अनुसार, आरएसपी उम्मीदवार बालेन शाह सीपीएन-यूएमएल अध्यक्ष केपी शर्मा ओली से लगभग चार गुना अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। शाह ने अपनी बढ़त को 42,543 वोटों से बढ़ा लिया है। यूएमएल अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली दूसरे स्थान पर हैं, उन्हें 11,427 वोट मिले हैं।RSP अध्यक्ष रबी लामिछाने की चितवन से शानदार जीत
राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रबी लामिछाने ने चितवन निर्वाचन क्षेत्र-2 से भारी बहुमत से जीत हासिल की है। लामिछाने ने इस निर्वाचन क्षेत्र से 54,402 वोट हासिल किए, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी नेपाली कांग्रेस की नेता मीना खरेल को केवल 14,564 वोट मिले। यह तीसरी बार है जब पूर्व मीडियाकर्मी से राजनेता बने लामिछाने ने इसी निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की है।नेपाल चुनाव 2026: 42 सीटों के नतीजों में RSP ने बनाई बढ़त
नेपाल के चुनाव आयोग ने अब तक 42 सीटों के परिणाम घोषित किए हैं। इनमें राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने 32 सीटों पर जीत दर्ज की है और अब 87 अन्य सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।प्रमुख पार्टियों का प्रदर्शन
- राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP)- 32 सीटें
- नेपाली कांग्रेस- 5 सीटें
- नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी- 2 सीटें
- CPN-UML- 2 सीट
- अन्य:- 01
RSP के डोल प्रसाद आर्यल काठमांडू-9 सीट से जीते
काठमांडू में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के उम्मीदवार डोल प्रसाद आर्यल ने काठमांडू निर्वाचन क्षेत्र नंबर 9 से प्रतिनिधि सभा (संसद) का चुनाव जीत लिया। आर्यल पार्टी के वाइस-चेयर और संघीय चुनाव मोबिलाइजेशन कमेटी के समन्वयक भी हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को भारी मतों के अंतर से हराया। डोल प्रसाद आर्यल को 35,093 वोट मिले, जबकि उनके मुख्य मुकाबले में नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार नानुमैया बस्तोला को केवल 5,460 वोट ही मिले।बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने बढ़त बनाई
नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने बढ़त बनाई हुई है। पार्टी ने अब तक 28 सीटें जीतीं और कुल 90 सीटों पर बढ़त बनाए रखी है, जिससे पूर्व महापौर और रैपर बालेन शाह जीत के बेहद करीब हैं। बालेन शाह ने कुल 39,284 वोट हासिल किए, जो उनके प्रतिद्वंदी से 28,991 वोट अधिक हैं।प्रमुख पार्टियों का प्रदर्शन
- राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP)- 28 सीटें
- नेपाली कांग्रेस- 5 सीटें
- नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी- 2 सीटें
- CPN-UML- 1 सीट
बालेन शाह की पार्टी ने हासिल की शानदार जीत
काठमांडू घाटी में हुए चुनावों में पूर्व महापौर और रैपर बालेन शाह की पार्टी, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने शानदार जीत हासिल की है। यह जानकारी नेपाल निर्वाचन आयोग ने साझा की है।#WATCH | Nepal General Elections 2026 | Kathmandu | Former mayor and rapper Balendra 'Balen' Shah's party, Rastriya Swatantra Party (RSP) has swept the polls in Kathmandu Valley, according to the Election Commission of Nepal
— ANI (@ANI) March 7, 2026
(Visual Source: ANI archive) pic.twitter.com/4TOIJ7Faf4
कमेंट
कमेंट X