फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Jharkhand: Hazaribagh firing case solved; police arrest five accused; SIT formed.

झारखंड: हजारीबाग गोलीबारी मामले का खुलासा, पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार; एसआईटी का किया गया गठन

Sat, 24 Oct 2026 08:03 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 24 Oct 2026 08:03 PM IST
सार

हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र के पगार गांव में दो युवकों पर हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 23 अक्तूबर को मोटरसाइकिल से जा रहे दो युवकों को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। जांच में फुटबॉल ग्राउंड पर पार्टी के दौरान हथियार से फायरिंग और उसके बाद हुए विवाद की बात सामने आई है।

विज्ञापन
Jharkhand: Hazaribagh firing case solved; police arrest five accused; SIT formed.
गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हजारीबाग पुलिस ने कटकमदाग थाना क्षेत्र के पगार गांव में हुई गोलीबारी की घटना का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक पिस्टल मैगजीन सहित, दो जिंदा गोलियां, 7.65 एमएम के दो खोखे, तीन मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल और पेन ड्राइव में रखा फायरिंग का एक वीडियो बरामद किया है। गिरफ्तार लोगों में गोलीबारी में घायल दो युवकों के साथ विवाद में शामिल अन्य लोग भी हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मामले को छिपाने और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन


एसआईटी का गठन और जांच
बड़कागांव के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित विशेष जांच टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों और लोगों से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों तथा मोबाइल फोन की जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया। 23 अक्तूबर की सुबह पगार गांव के पास मोटरसाइकिल से लौट रहे दो लड़कों को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, हजारीबाग में भर्ती कराया गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की।
विज्ञापन


पुरानी रंजिश और विवाद
पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई कि 22 अक्तूबर की रात करीब सात बजे पगार के बरजोरवा टांड़ फुटबॉल ग्राउंड में कुछ युवक पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान सचिन कुमार महतो ने कथित रूप से अवैध हथियार से फायरिंग की। इसके बाद रूपलाल महतो द्वारा हथियार को लेकर छीनाझपटी किए जाने से विवाद बढ़ गया। अगले दिन सुबह मोटरसाइकिल से जा रहे युवकों के साथ फिर से कहासुनी हुई। इसी दौरान पारा पुल के पास गोलीबारी हुई, जिसमें दो युवक घायल हो गए। पकड़े गए सभी आरोपी कटकमदाग थाना क्षेत्र के पगार ओपी, जिला हजारीबाग के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
पुलिस ने इस संबंध में कटकमदाग (पगार ओपी) थाने में केस दर्ज किया है। इसमें भारतीय न्याय संहिता तथा आर्म्स एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed