ट्विटर को क्या हुआ? : एक झटके में लाखों यूजर्स हो गए परेशान, सीईओ पराग अग्रवाल को टैग करके लोगों ने की शिकायत
सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर के लाखों यूजर्स गुरुवार को अचानक से परेशान हो गए। लोगों ने ट्विटर के नए सीईओ बने पराग अग्रवाल को टैग करते हुए कई तरह की शिकायतें की हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरे 38000 फॉलोवर्स कम हो गए , GST ज़्यादा काट लिए मेरा 🤔
— Nargis Bano (@NargisBano_) December 2, 2021
मेरे अकाउंट में तकरीबन 400 लोग थे जो
— अनुज बाजपेई (@AnujBajpai_) December 2, 2021
सो रहे थे ट्विटर ने उनको सुला दिया 😉
क्या फेक अकाउंट पर कार्रवाई हो रही?
अचानक से फॉलोअर्स कम होने से जहां, एक तरफ लोग परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर इसको लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। आईआईटी कानपुर के कंप्यूटर साइंस के प्रोफेसर डॉ. संदीप शुक्ला कहते हैं, 'अचानक से हो रहे इस बदलाव का सही कारण तो ट्विटर ही बता सकता है। हालांकि ऐसा संभव है कि ट्विटर ने फेक अकाउंट्स पर कार्रवाई शुरू की हो। इसके चलते उन अकाउंट्स को सस्पेंड किया जा रहा हो, जो ट्विटर के नियमों के तहत न हों। अगर ऐसा है तो ये बड़ा और सकारात्मक कदम है। ट्विटर से फेक अकाउंट हटने से फेक न्यूज और तनाव फैलाने वाले पोस्ट पर काफी हद तक रोक लग सकेगा।'
आप लोगों के कितने Followers गए ?
— Nigar Parveen (@NigarNawab) December 2, 2021
ये @TwitterIndia सच मे पागल हो गया है क्या अभी कुछ देर पहले 2400 कम किये और अब फिर से 1000 कम कर दिए हद है मतलब😠😠
— ज्योति सिंह ठाकुर 🇮🇳™ (@JyotiReal_1) December 2, 2021
सुरक्षा नीति में किया है बदलाव
इससे पहले मंगलवार को ही ट्विटर ने निजी सूचना सुरक्षा नीति को अपडेट किया है। इससे निजी व्यक्तियों की सहमति के बिना उनकी तस्वीरों या वीडियो को साझा करने की अनुमति किसी अन्य को नहीं दिया जा सकेगा। कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से सूचित किया था कि अब कंपनी अपनी निजी सूचना नीति के दायरे का विस्तार कर रही है, जिसमें निजी मीडिया में तस्वीरें और वीडियो को शामिल किया गया है।
अभी तक कोई भी यूजर दूसरे यूजर के वीडियोज और फोटोज को बिना उसकी अनुमति भेज देते थे। फोटो और वीडियोज को लेकर कंपनी की ओर से लिए गए फैसले का मकसद उत्पीड़न विरोधी नीतियों को और मजबूत करना और महिला यूजर्स को सुरक्षित रखना।