खबर एक्सप्रेस: दिनभर की 10 बड़ी खबरें, 10 मिनट में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी ने इससे पहले भी बिहार में चुनावी रैली कर चुके हैं। लेकिन अब तक वो वहां अपने विकास के एजेंडे और कांग्रेस के भ्रष्टाचार की बात कर रहे थे।
लेकिन बुधवार को उन्होंने दूसरी लाइन पकड़ी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्र की यूपीए सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार गाय या दूसरे पशु पालने वालों को सब्सिडी नहीं देती, बूचड़खाना चलाने वालों को सब्सिडी देती है।
उन्होंने कहा, "ये लोग इसे पिंक रेवोल्यूशन कहते हैं। यानी गुलाबी क्रांति।" जाहिर है, यादव बहुल इलाके में उनका दिया बयान जहां स्थानीय मतदाताओं को रिझाने की कोशिश था।
लोकसभा चुनाव के शुरुआती चरणों के मतदान की तारीख नजदीक आते ही मुस्लिम वोटों के ध्रुवीकरण की सियासी पैंतरेबाजी शुरू हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जामा मस्जिद के इमाम अहमद बुखारी से मुलाकात कर अल्पसंख्यकों के वोटों की सियासत को तेज कर दिया है तो दूसरी तरफ भाजपा ने कांग्रेस पर धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।
हर चुनाव में अलग-अलग पार्टियों को समर्थन देने वाले अहमद बुखारी से कांग्रेस की नजदीकियों को इसी दिशा में बढ़ता कदम माना जा रहा है। बुखारी कह रहे हैं कि सेक्युलर वोटों को बंटने से रोका जाना चाहिए क्योंकि आम आदमी पार्टी भी भाजपा के साथ है।
मोदी के मंत्री का अंबानी से है संबंध
पटेल अकोटा विधानसभा सीट से विधायक हैं। ये सीट वड़ोदरा लोकसभा सीट का ही हिस्सा है।
गुरुवार को पटेल के एक करीबी ने बताया कि वे 25 सालों से अंबानी से जुड़े हुए हैं। चुनाव आयोग ने जवाब देने के लिए समय सीमा तो नहीं तय की है, लेकिन वे जल्द ही जवाब भेजेंगे।
तेजपाल के समर्थन में आए अनुराग कश्यप
तरुण तेजपाल के समर्थन में बॉलीवुड के एक बड़े निर्देशक उतर गए हैं। यह बहस अब नया मोड़ ले सकती है?
तहलका के संस्थापक और पूर्व संपादक इन चीफ इन दिनों बलात्कार मामले में जेल में है। यहां तक कि उनके अच्छे जानकार आमिर खान ने भी इस मामले में तरुण की इस हरकत पर नाराजगी जताई थी। लेकिन अब इस कहानी में एक और विवादित मोड़ आ गया है। फ़िल्म निर्माता अनुराग कश्यप अब तरुण के पक्ष में उतरे है।
अनुराग ने इस मामले में अपने सोशियल अकाउंट का सहारा लिया है। अनुराग ने ट्वीट किया है, "मैंने भी सीसीटीवी फुटेज को देखा है और उसमें लड़की ने जो कुछ भी कहा है उसमें से कुछ भी सच नहीं है।"
तरुण पर आरोप है कि उन्होंने अपनी कनिष्ट सहयोगी के साथ बलात्कार जैसा घिनोना अपराध किया है। जिसके लिए उनका मामला पाणजी की फ़ास्ट ट्रैक अदालत में चलना है।
मुलायम की हार, मायावती ने किया वार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने मुलायम पर खुद हमला बोलते हुए कहा है कि सपा के घोषणापत्र में मुस्लिम समाज के लोगों को तरह-तरह के प्रलोभन व लुभावने वादे किए हैं।
लेकिन, उनकी जान-माल और मजहब को जिस तरह से नुकसान इस सपा सरकार में हुआ है, उसकी ताजा मिसाल मिलनी मुश्किल है।
माया ने कहा कि क्या मुस्लिम समाज के लोग करेली मदरसा बलात्कार कांड, करनैलगंज सांप्रदायिक दंगा और मुजफ्फरनगर व शामली जिले के भयंकर सांप्रदायिक दंगे में बड़े पैमाने पर हुए नुकसान को भूलकर सपा सरकार को माफ कर सकते हैं।
मायावती ने कहा कि इस सपा सरकार में न केवल जंगलराज और भ्रष्टाचार है, बल्कि यहां पर सब कुछ छलावा ही छलावा साबित हो रहा है।
अवैध संबंधों में लड़की को मिली तालिबानी सजा!
एक सामाजिक अदालत के अनैतिक फैसले ने एक महिला को आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया।
जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध के आरोप में एक लड़की को भरी पंचायत में मारने और उसके बाल काटे जाने की सजा दी थी।
सामाजिक अदालत के इस सजा के बाद लड़की की मां ने आत्महत्या कर ली।
हालांकि पुलिस ने उस तथा कथित अदालत में शामिल तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनको पकड़ने के लिए अभियान तेज कर दिया है।
सरकारी नौकरी करें आवेदन
क्रय और भंडार निदेशालय, मुंबई में तथा क्रय और भंडार निदेशालय की भारत भर में स्थित अन्य क्षेत्रीय इकाइयों में रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर रिर्धारित शैक्षिक एवं आयु संबंधी योग्यता रखने वाले युवा आवेदन कर सकते हैं।
मनमोहन-राहुल के पोस्टर पर मचा बवाल
इलाहाबाद में कांग्रेस की जीत के लिए हवन-यज्ञ करने वाले कांग्रेसी नेता हसीब अहमद समेत छह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। कांग्रेस जिला सचिव हसीब अहमद समेत सभी कांग्रेसियों पर धार्मिक भावनाएं आहत करने और लोकप्रतिनिधित्व कानून के तहत दारागंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी से भी शिकायत दर्ज कराई गई है।
श्री ऋषि ज्ञान योग प्रसार सेवा समिति के सचिव सत्य प्रकाश मिश्रा ने दारागंज पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि कांग्रेसी नेता हसीब अहमद समेत कुछ कांग्रेसी बुधवार की सुबह यज्ञशाला के पास पहुंचे। कांग्रेसियों ने पहले तो यज्ञशाला के आसपास स्थित पेड़ों की डालियां तोड़ी और फिर कूड़ा करकट जमा कर हवन यज्ञ किया।
सत्य प्रकाश का कहना है कि उनके इस कृत्य से न सिर्फ यज्ञशाला अपवित्र हुई बल्कि हिंदू समाज से जुड़े लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। कांग्रेसियों पर दो वर्गों के बीच सद्भाव का माहौल खराब करने का भी आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने हसीब अहमद समेत पांच कांग्रेसियों पर मुकदमा दर्ज कर आरोपों की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस कार्रवाई के अलावा इसकी शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी पी गुरुप्रसाद से भी की गई है। जिला प्रशासन की ओर से भी प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।
राहुल गांधी को नहीं मिला निवास प्रमाण पत्र
चुनावी माहौल में विरोधियों की आलोचना झेल रहे कांग्रेस के उपाध्यक्ष और कांग्रेस की ओर से अघोषित प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार राहुल गांधी को एक और बड़ा झटका लगा है।
अमेठी जिला प्रशासन ने राहुल गांधी को अमेठी से निवास प्रमाण प्रत्र बनवाने का आवेदन रद्द कर दिया है। एजेंसी के हवाले से जानकारी मिली है कि यह आवेदन अमेठी कांग्रेस के राजेंद्र सिंह की ओर से किया गया था।
मंत्री पद से दिया इस्तीफा अब लड़ेगे मोदी के खिलाफ
समाजवादी पार्टी के वाराणसी लोकसभा के प्रत्याशी कैलाश चौरसिया ने एक नाटकीय घटनाक्रम में बुधवार की शाम राज्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को फैक्स भेजकर लोकसभा चुनाव तक मंत्रीपद से मुक्त करने का अनुरोध किया है।
साथ ही भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी से नैतिकता के आधार पर गुजरात का मुख्यमंत्री पद छोड़कर चुनाव लड़ने की चुनौती दी है।
प्रदेश के बाल विकास पुष्टाहार एवं बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया दिन में सेवापुरी के सेक्टर और बूथ प्रभारियों की बैठकों में शामिल रहे। इसके बाद उन्होंने शिवपुर के उमरहां में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। सिगरा स्थित अपने कार्यालय लौटने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा भेज दिया।
भाजपा को भुगतना होग परिणाम
भाजपा के पूर्व नेता और वर्तमान सांसद जसंवत सिंह ने कहा है कि साजिश के मुद्दे पर कुछ नहीं कह सकता। मैंने काफी पहले ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से अपनी इच्छा जाहिर कर दी थी कि मैं अंतिम चुनाव बाड़मेर से लड़ना चाहता हूं।
लेकिन अचानक ही मुझे टिकट देने से इनकार करते हुए कांग्रेस से बाहर किए गए कर्नल सोनाराम को टिकट थमा दिया गया। फिर भी यह टिकट किसी भाजपा के कार्यकर्ता को दिया जाता तो मैं बतौर निर्दलीय चुनाव नहीं लड़ता। यहां बुजुर्ग और जवान की बात नहीं है। जहां उम्र के साथ अनुभव आता है, वहीं युवा उत्साह से लबरेज होते हैं।
राजनैतिक संस्था के लिए दोनों का मिश्रण जरूरी है। इस वक्त भाजपा जो भी कर रही है वह पार्टी और देश दोनों के लिए अच्छा नहीं है। इसके परिणाम जरूर भुगतने होंगे।