फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   10 soldier missing in avalanche at siachen

हिमस्खलन की चपेट में आकर 10 जवान लापता

Wed, 03 Feb 2016 07:03 PM IST
Updated Wed, 03 Feb 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन
10 soldier missing in avalanche at siachen

कश्मीर के सियाचिन से एक दर्दनाक खबर आ रही है, जहां सेना के दस जवान हिमस्खन में फंसकर लापता हो गए। अभी तक उनका कोई पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


सेना के प्रवक्ता कर्नल एसडी गोस्वामी ने बताया कि घटना उस समय हुई जब सेना के जवान पेट्रोलिंग पर निकले थे, तभी 19 हजार फुट की ऊंचाई पर उत्तरी सियाचिन में बर्फ का एक ग्लेशियर टूटकर नीचे आ गिरा। इस दौरान पेट्रोलिंग पर निकले जवान उसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सेना और एयर फोर्स ने तत्काल उनकी तलाश में अभियान शुरू कर दिया। सुबह हुई घटना के बाद से अभी तक जवानों का पता नहीं चल सका है।

पिछले महीने भी चार जवानों की हुई ‌थी मौत

10 soldier missing in avalanche at siachen

बता दें कि जिस जगह यह हादसा हुआ वहां ग्लेशियरों का टूटकर गिरना आम बात है। सर्दियों में यहां तापमान शून्य से 60 डिग्री नीचे तक चला जाता है।

जनवरी में ही अभी तक चार जवान हिमस्‍खन की चपेट में आकर अपनी जान गवां चुके हैं। जबकि बीते साल भी चार जवान उस समय मौत के मुंह में चले गए थे जब लेह के नजदीक उनका वाहन भूस्‍खलन की चपेट में आ गया था।

एक अनुमान के अनुसार 1984 से अभी तक आठ हजार से ज्यादा जवान ग्लेशियर में अपनी जान गंवा चुके हैं। जिनमें से अधिकतर की मौत भूस्‍खलन, हिमस्‍खलन, ठंड की वजह से या ज्यादा ऊंचाई पर दिल संबंधी दिक्कतों के चलते हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed