फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   action on abhishek bachchan and aishwarya in case of insulting indian flag

अभिषेक और ऐश्वर्या पर कार्रवाई संभव?

Sun, 23 Feb 2014 02:19 PM IST
Updated Sun, 23 Feb 2014 02:19 PM IST
विज्ञापन
action on abhishek bachchan and aishwarya in case of insulting indian flag

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी ऐश्वर्या के खिलाफ भारतीय ध्वज के अपमान के मामले में कार्रवाई हो सकती है। केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र सरकार को इस संबंध में कदम उठाने को कहा है।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने क्रिकेट विश्व कप-2011 के दौरान तिरंगे के तिरस्कार की घटना की शिकायत पर उचित कदम उठाने का निर्देश दिया है। मंत्रालय को राष्ट्रपति भवन ने शिकायत पर गौर करने को कहा था।
विज्ञापन


यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। निर्देश में कहा गया है कि अप्रैल, 2011 में प्राप्त तिरंगे के अपमान की शिकायत गंभीर मसला है, इस पर गौर करें और उचित कार्रवाई करके शिकायतकर्ता को उठाए गए कदम के बारे में सूचित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति को भेजी गई थी शिकायत

action on abhishek bachchan and aishwarya in case of insulting indian flag

ध्वज के अपमान को लेकर अभिषेक और ऐश्वर्या मैच के बाद उन दिनों काफी चर्चा में आए थे, लेकिन उनके खिलाफ जब कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद नोएडा डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. राजीव कुमार गुप्ता ने राष्ट्रपति को शिकायत भेजी।

यह शिकायत 5 अप्रैल, 2011 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल को भेजी गई थी, जिसे उनकी ओर से 18 अप्रैल, 2011 को गृह मंत्रालय को स्थानांतरित दिया गया।

शुरुआत में नहीं उठाया कोई कदम

action on abhishek bachchan and aishwarya in case of insulting indian flag

मंत्रालय ने इस शिकायत पर जब कोई कदम नहीं उठाया तब प्रोफेसर ने अपनी शिकायत के बारे में मंत्रालय को पत्र भेजकर जवाब मांगा।

कई पत्रों के बाद दो साल बाद गृह मंत्रालय ने जवाब में कहा कि तिरंगे के अपमान के मामले में कार्रवाई करने के लिए पुलिस को शिकायत दें, वह उचित कानून के मुताबिक कार्रवाई करेगी।

शिक्षक ने मंत्रालय के इस रवैये पर नाखुशी जताते हुए फिर से गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव को कानूनी आधार बताते हुए पत्र लिखा। इसके बाद मंत्रालय की ओर से महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को निर्देश जारी किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed