फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Actress Vidya balan reached Tajmahal with his husband

ताज का दीदार करने पहुंची अभिनेत्री विद्या बालन

Sun, 28 Feb 2016 08:45 AM IST
Updated Sun, 28 Feb 2016 08:45 AM IST
विज्ञापन
Actress Vidya balan reached Tajmahal with his husband

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री विद्या बालन मशहूर ताजमहल के दीदार के लिए आगरा पहुंची। इस दौरान उनके पति सिद्धार्थ राय कपूर भी ताज पहुंचे।

विज्ञापन


विद्या और सिद्धार्थ रविवार की सुबह जब ताजमहल के दीदार को पहुंचे तो उनको देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। विद्या जहां नारंगी रंग के सूट में नजर आईँ वहीं उनके पति ने कैजुअल कपड़े पहन रखे थे।
विज्ञापन


इन दोनों ने अपने इस सफर को यादगार बनाने के लिए ताजमहल के सामने अपनी फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान दोनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

कई फिल्मों किया है दमदार अभिनय

Actress Vidya balan reached Tajmahal with his husband

आपको बता दें कि विद्या बालन कई चर्चित फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इनमें परिणिता, हमारी अधूरी कहानी और डर्टी पिक्चर जैसी फिल्में शामिल हैं।

विद्या पिछले कई साल से भारत सरकार के स्वच्छता मंत्रालय के साथ भी काम कर रही हैं। मंत्रालय के कई विज्ञापनों में वह लोगों को घर में शौचालय बनवाने और साफ सफाई रखने के लिए प्रेरित करती नजर आती हैं।

वहीं उनके पति सिद्धार्थ राय कपूर एक जाने-माने बिजनेसमैन हैं। इसके अलावा वह डिज्नी इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed