फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ajay devgan challenge CCI order

अजय देवगन ने सीसीआई के आदेश को दी चुनौती

Thu, 08 Nov 2012 12:03 AM IST
पीयूष पांडेय/नई दिल्ली
पीयूष पांडेय/नई दिल्ली Updated Thu, 08 Nov 2012 12:03 AM IST
विज्ञापन
ajay devgan challenge CCI order

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के आदेश के खिलाफ बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने अपीली ट्रिब्युनल का दरवाजा खटखटाया है।

विज्ञापन


अजय इस मामले में यशराज की ओर से 13 नवंबर को सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों की बुकिंग के खिलाफ हैं। ऐसे में उस दिन अभिनेता की आने वाली फिल्म को पर्याप्त थिएटर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। आयोग ने मंगलवार को उनकी याचिका को आधारहीन मानते हुए खारिज कर दिया था।
विज्ञापन


अपीली ट्रिब्युनल में दायर याचिका में देवगन ने आरोप लगाया है कि उद्योग में यशराज फिल्म्स अपनी साख का अनुचित फायदा उठा रहा है। उन्होंने 13 नवंबर को परदे पर आने वाली अपनी फिल्म ‘जब तक है जान’ के लिए अधिकतर सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों को बुक कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि उसी ‘सन ऑफ सरदार’ भी रिलीज होनी है। याचिका के मुताबिक पर्याप्त सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर नहीं मिलने से फिल्म का व्यवसाय प्रभावित होगा। यशराज फिल्म्स का यह तरीका अनुचित और अपनी साख का गलत फायदा उठाना है।

अपीली ट्रिब्युनल याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग को बृहस्पतिवार को अनुमति दे सकता है क्योंकि दीवाली के दिन 13 नवंबर को रिलीज होने वाली दोनों फिल्मों के मसले पर निर्णय उस तिथि से पहले ही लिया जाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed