फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cbi director ranjit sinha in trouble after meeting with accused.

मुलाकात कर बुरी तरफ फंसे CBI डायरेक्टर

Wed, 03 Sep 2014 10:28 PM IST
Updated Wed, 03 Sep 2014 10:28 PM IST
विज्ञापन
cbi director ranjit sinha in trouble after meeting with accused.

संगीन मामलों के आरोपियों से अपने निवास पर मुलाकात के मामले में सीबीआई निदेशक रंजीत सिन्हा बड़ी मुसीबतों में घिरते दिख रहे हैं। इस संबंध में हुए अन्य कई खुलासों ने सिन्हा की परेशानी बढ़ा दी है।

विज्ञापन


सिन्हा की विजिटर डायरी के मुताबिक उनसे मिलने वालों में 2जी मामलों के आरोपियों के अतिरिक्त अनिल अंबानी, चर्चित मांस व्यापारी मोइन अख्तर कुरैशी, सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और सपा महासचिव रामगोपाल यादव भी शामिल हैं।
विज्ञापन


रिकार्ड के मुताबिक सिन्हा ने अपने 15 महीने के कार्यकाल में 50 ऐसे लोगों से मुलाकात की, जिनके खिलाफ मामले अदालत के विचाराधीन हैं। मुलाकातियों में कारोबारी अनिल अंबानी के सिन्हा से 5 बार मिलने का जिक्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि इसी तरह सपा प्रमुख मुलायम सिंह ने अपने भाई और सांसद रामगोपाल यादव के साथ सिन्हा से 15 बार मुलाकात की है। गौरतलब है कि तब यादव पर आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच सीबीआई के विचाराधीन थी।

15 महीने में 90 बार मुलाकात की

cbi director ranjit sinha in trouble after meeting with accused.

इसी प्रकार मांस कारोबारी कुरैशी ने तो बीते 15 महीने में सिन्हा से 90 बार मुलाकात की है। उल्लेखनीय है कि आयकर विभाग ने इसी साल जनवरी में कुरैशी के निवास और उनकी कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी की थी।

दिलचस्प तथ्य यह है कि कुरैशी से 90 बार मुलाकात कर चुके सिन्हा ने सीबीडीटी से कुरैशी के सीबीआई से लिंक की भी जानकारी मुहैया कराने के लिए पत्र लिखा था। उल्लेखनीय है कि शीर्ष अदालत बृहस्पतिवार को इस मामले की सुनवाई करेगी।

बीते मंगलवार को सीबीआई के अधिवक्ता के विरोध के बाद शीर्ष अदालत ने अधिवक्ता प्रशांत भूषण को मुलाकात संबंधी दस्तावेज अदालत और सीबीआई के अधिवक्ता को उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए बृहस्पतिवार को सुनवाई की तारीख तय की थी।

इन सारे मामलों को देखते हुए ही आम आदमी पार्टी बुधवार को सिन्हा को सीबीआई निदेशक के पद से हटाने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि सिन्हा के इस पद पर रहते न तो सीबीआई आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच करेगी और न ही अदालत में ईमानदारी से तथ्य ही पेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed