फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress on modi

'मोदी ने जो कहा, विद्या बालन रोज 10 बार कहती हैं'

Sat, 16 Aug 2014 06:56 PM IST
Updated Sat, 16 Aug 2014 06:56 PM IST
विज्ञापन
congress on modi

स्वतंत्रता दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा दिए गए भाषण को प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने जीरो इफेक्ट वाला बताया है। कांग्रेस ने कहा कि पीएम के भाषण में कुछ भी नया नहीं था।

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव शकील अहमद ने इसे पीएम की जीरो इफेक्ट स्कीम बताते हुए कहा कि पीएम की ओर से किसी नए विचार, नई पहल या फिर नई योजना की घोषणा नहीं की गई।
विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि,"पीएम के पहले भाषण से कुछ नए की उम्मीद थी, उम्मीद थी कि वो अगले पांच साल का खाका पेश करेंगे लेकिन अफसोस पीएम असफल रहे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

'विद्या बालन भी बताती हैं सफाई का महत्व'

congress on modi

शकील अहमद ने कहा कि मोदी को याद रखना चाहिए कि उनकी पार्टी बीजेपी की राजनीति सांप्रदायिकता पर आधारित है। उन्होंने कहा कि,"बीजेपी देश के कई हिस्सों में दंगे करा रही है। खुद पीएम मोदी भी इसी की सीढ़ी चढ़ कर आए हैं।"

पीएम ने अपने भाषण में साफ-सफाई और शौचालय बनाए जाने की भी बात की थी लेकिन कांग्रेस के नेता इससे भी असंतुष्ट दिखे। उन्होंने कहा कि,"विद्या बालन दिन में 10 बार टीवी चैनलों पर साफ सफाई और शौचालय निर्माण का महत्व बताती हैं।"

उन्होंने कहा कि," ये नहीं भूलना चाहिए कि विद्या बालन जिस अभियान का हिस्सा हैं उसे यूपीए सरकार द्वारा बनाई गई मिनिस्ट्री ऑफ सेनिटेशन ने शुरू किया था।"

मोदी द्वारा बैंक अकाउंट खुलवाने की घोषणा पर उन्होंने कहा कि,"यूपीए सरकार के दौरान मनरेगा के तहत हमने ऐसा प्रावधान किया था। और तो और जहां बैंक की ब्रांच नहीं थीं वहां हमने डाकघरों में खाते खुलवाए थे।"

क्या कहा था मोदी ने?

congress on modi

प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले की प्राचीर से लोगों से सफाई रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अगर हम ठान लें कि अपने आसपास गंदगी नहीं होने देंगे तो कोई वजह नहीं कि हम अपने वातावरण को साफ न रख सकें।

नरेंद्र मोदी ने कॉरपोरेट सेक्टर से भी इस मुद्दे पर सरकार का सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वे अपने सोशल फंड का इस्तेमाल स्कूलों में टॉयलेट बनाने के लिए करें। नरेंद्र मोदी ने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि आज भी हमारे गांव में महिलाओं को शौच के लिए अंधेरे का इंतजार करना पड़ता है।

मोदी ने कहा हम महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाने जा रहे हैं। सफाई का संकल्प लेकर हम इसे सही मायनों में सेलिब्रेट कर सकते हैं। लाल किले से साफ-सफाई टॉयलेट की बात पर भले ही कोई शर्म महसूस करे लेकिन देश की हकीकत पर बात करने का उनका माद्दा वाकई काबिले तारीफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed