{"_id":"b13c4686-f061-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"court-accept-petition-of-cbi-in-2g-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"2जी केस: अनिल और टीना अंबानी को देनी होगी गवाही","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
2जी केस: अनिल और टीना अंबानी को देनी होगी गवाही
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 19 Jul 2013 05:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2जी स्पेक्ट्रम घोटाले के केस में सुनवाई करते हुए दिल्ली की विशेष अदालत ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की वह अर्जी मंजूरी कर ली है, जिसमें उसने रिलायंस एडीएजी के अध्यक्ष अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी को बतौर गवाह बुलाने की मांग की थी।
विज्ञापन
कोर्ट में अर्जी मंजूर होने के बाद अनिल और टीना अंबानी को अब कोर्ट में हाजिर होकर गवाही देनी होगी। इस मामले में कुल 11 लोग गवाह बनेंगे।
सीबीआई की तरफ से कोर्ट में कहा गया था कि अनिल अंबानी ऐसे व्यक्ति हैं, जो इस निवेश से संबंधित पहलुओं पर प्रकाश डाल सकेंगे।
सीबीआई ने अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी को भी गवाह के तौर पर बुलाया है। सीबीआई का कहना है कि स्वान टेलीकॉम से जुड़े अहम मामलों पर बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता टीना अंबानी ने की थी।
विज्ञापन