{"_id":"a219b494-da7d-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"court-rejects-suraj-pancholi-bail-plea-in-jiah-khan-suicide-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिया खान सुसाइड केसः पंचोली को नहीं मिली जमानत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जिया खान सुसाइड केसः पंचोली को नहीं मिली जमानत
मुंबई/एजेंसी
Updated Fri, 21 Jun 2013 07:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई की एक सेशन कोर्ट ने शुक्रवार को अभिनेत्री जिया खान को आत्महत्या करने के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार सूरज पंचोली की जमानत याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि जांच अहम मोड़ पर पहुंच चुकी है और सूरज की रिहाई से इसमें बाधा पड़ सकती है।
बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली का पुत्र सूरज 10 जून से आर्थर रोड सेंट्रल जेल में बंद है। सूरज ने अपनी याचिका में कहा था कि जिया की मां राबिया खान उससे बदला लेना चाहती हैं। इसलिए उसे फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
अपने वकील के जरिए दाखिल याचिका में आरोप लगाया गया है कि राबिया जिया के पत्र का गलत इस्तेमाल कर रही हैं। यह पत्र जिया के 3 जून को सुइसाइड किए जाने के चार दिन बाद मिला था।
विज्ञापन
पुलिस ने आदित्य और जरीना वहाब दंपति के बेटे सूरज को इसी पत्र के आधार पर गिरफ्तार किया था।