महज 70 हजार में हेमा मालिनी को मिल गई करोड़ों की जमीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र की फड़नवीस सरकार ने अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी की डांस अकादमी के लिए करोड़ों की जमीन 70000 रुपये में दी है। यह खुलासा एक आरटीआई कार्यकर्ता द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में आए उत्तर के बाद हुआ है।
इस खुलासे के बाद राजनीतिक हलकों में एक नया विवाद शुरू हो गया है। हालांकि इस पर अभी तक हेमा मालिनी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
एक महीने पहले महाराष्ट्र सरकार ने बीजेपी की सांसद हेमा मालिनी को डांस स्कूल खोलने के लिए पॉश उपनगरीय इलाके ओशिवारा में 2000 वर्ग मीटर की भूमि आवंटित की थी। सामाजिक कार्यकर्ता अनिल गलगली ने इस पर सूचना चाही थी। उनको सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी के अनुसार, हेमा मालिनी को करोड़ों की कीमत वाली यह भूमि मात्र 70,000 रुपये में आवंटित कर दी गई।
पहले भी मिल चुकी है छूट
यह याचिका दायर करने वाले गलगली ने बताया कि हेमा मालिनी को पहली बार सरकार की तरफ से रियायत नहीं मिली है पहले भी उनको सरकार की तरफ से लाभ मिलता रहा है। हेमा मालिनी को मुंबई के पॉश इलाके में भूमि आवंटित करने का यह दूसरा वाकया है।
इससे पहले 1997 में शिवसेना-भाजपा की गठबंधन सरकार के दौरान भी उन्हें एक भूमि आवंटित की गई थी, लेकिन वह भूमि चूंकि तटवर्ती नियमन क्षेत्र (सीआरजेड) में आता था इसलिए वह उस पर निर्माण नहीं करा सकीं।' गलगली ने दावा किया कि हेमा मालिनी ने पहले आवंटित हुई भूमि अब तक नहीं लौटाई है और मौजूदा राज्य सरकार ने उन्हें दूसरी भूमि भी आवंटित कर दी।
अभी तक इस विवाद में हेमा मालिनी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। उधर उनके राजनीतिक विरोधी हेमा मालिनी के साथ -साथ भाजपा की फड़नवीस सरकार पर भी निशाना साध रहे हैं।