{"_id":"dfc1d393b6fc2c8f8630679359accfe1","slug":"it-account-hacked-by-21-year-old-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख, सलमान, सचिन और धोनी पर एक साथ मुश्किल ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
शाहरुख, सलमान, सचिन और धोनी पर एक साथ मुश्किल
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 26 Sep 2013 08:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सीए स्टूडेंट की ओर से अनिल अंबानी की ई-रिटर्न फाइल हैक करने के मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस को ऐसे कई और मामलों का पता चला है।
विज्ञापन
जांच के दौरान पता चला है कि न सिर्फ अंबानी बल्कि सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, शाहरुख खान और सलमान खान र्के ई-रिटर्न फाइल भी हैक किए गए हैं।
हैदराबाद की सीए छात्रा पर अंबानी की ई-रिटर्न फाइल हैक करने का आरोप है। इस मामले की जांच कर रही पुलिस को पता चला कि उनकी फाइल नोएडा से भी एक्सेस की गई थी। यह कारनामा नोएडा की एक चार्टर्ड अकाउंटेंट फर्म में आर्टिकलशिप कर रहे सीए छात्र का था।
विज्ञापन
मुंबई क्राइम ब्रांच में साइबर सेल के सीनियर इंस्पेक्टर मुकुंद पवार के मुताबिक हैदराबाद की 21 वर्षीया सीए छात्रा से पूछा गया कि क्या उसने नोएडा से भी अंबानी की टैक्स रिटर्न फाइल को एक्सेस किया था? छात्रा ने इससे इंकार किया। लेकिन साइबर सेल की छानबीन उसे नोएडा की एकाउंटेंसी फर्म विशाल कौशल कंपनी तक ले गई।
विज्ञापन
सेल को पता चला कि कंपनी में आर्टिकलशिप कर रहे 22 वर्षीय सीए छात्र संचित कात्याल ने ही अंबानी के ई-रिटर्न अकाउंट को एक्सेस किया था। साइबर सेल ने संचित को 16 सितंबर को हिरासत में ले लिया था।
उसका कंप्यूटर और हार्ड डिस्क भी जब्त कर लिया गया था। हैदराबाद की छात्रा की तरह ही संचित ने भी उत्सुकता में अंबानी की ई-रिटर्न फाइल हैक कर ली थी।
उसने 22 जून को पहले फिल्म अभिनेता शाहरुख और फिर सलमान खान का ई-रिटर्न अकाउंट हैक किया। इसके बाद 24 जून को पहले धोनी और फिर अंबानी के अकाउंट के हैक किए गए।
संचित ने 28 जून को एक बार फिर धोनी के अकाउंट को हैक किया। फिर 4 जुलाई को उसने सचिन तेंदुलकर का अकाउंट हैक किया।
दोनों ने ई-रिटर्न अकाउंट हैक करने का समान तरीका अपनाया था। दोनों ने आयकर विभाग को उन लोगों की ओर से पासवर्ड बदलने का अनुरोध भेजा, जिनके अकाउंट हैक किए जाने थे।
विभाग ने उन्हें नए पासवर्ड भेज दिए। इन मामलों के बाद डिपार्टमेंट की साइबर सिक्योरिटी की खामियां उजागर हो गई हैं। बहरहाल दोनों हैकरों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। हैकिंग के मामले में जमानत का प्रावधान है।
क्या है मामला
नोएडा की चार्टर्ड एकाउंटेंसी फर्म विशाल कौशल कंपनी में आर्टिकलशिप कर रहे सीए छात्र ने अनिल अंबानी समेत, शाहरुख, सलमान, धोनी और सचिन के ई-रिटर्र्न अकाउंट हैक किया। कंपनी में ट्रेनिंग ले रहे संचित कात्याल ने उत्सुकता वश खोली नामचीन लोगों की फाइल।
कैसे मिला सुराग
मुंबई पुलिस की साइबर सेल हैदराबाद की सीए छात्रा की ओर से अनिल अंबानी की ई-रिटर्न फाइल हैकिंग की जांच कर रही थी। इस दौरान पता चला कि अंबानी की फाइल नोएडा से भी हैक की गई थी।
कैसे की हैकिंग
दोनों हैकरों ने पहले आईटी डिपार्टमेंट को उन लोगों की ओर से पासवर्ड चेंज करने का अनुरोध भेजा, जिनके अकाउंट की हैकिंग की जानी थी। डिपार्टमेंट में नए पासवर्ड भेज दिए। बदले पासवर्ड के जरिये ही फाइलों में सेंध लगाई गई।