{"_id":"38b1fcdc-d13b-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"jiah-khan-another-fan-did-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिया खान की एक और प्रशंसक ने दी जान","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जिया खान की एक और प्रशंसक ने दी जान
भुज/एजेंसी
Updated Mon, 10 Jun 2013 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान की मौत से सदमे में आई उनकी एक और प्रशंसक ने अपनी जान दे दी। पुलिस के मुताबिक, कच्छ जिले में बीते शुक्रवार को जेसिका मकवाना नामक 13 वर्षीय एक लड़की पंखे से लटकी पाई गई।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि वह जिया खान की प्रशंसक थी और इस बॉलीवुड अभिनेत्री से उसका चेहरा भी मिलता था। जब से जेसिका ने उनकी आत्महत्या की खबर सुनी थी, तब से वह सदमे में थी। उसके कमरे से जिया खान को लिखे 20 खत भी बरामद हुए, जिसे उसने कभी पोस्ट नहीं किया था।
विज्ञापन
हैरान करने वाली एक बात यह भी है कि इससे पहले जेसिका के पिता नरसिंह मकवाना ने भी अपने पसंदीदा अभिनेता देव आनंद की मौत के दो दिन बाद आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि जिया खान की मौत के 24 घंटे बाद ही राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में उनके एक किशोर प्रशंसक ने अपनी जान दे दी थी।