फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   jiah khan case: suraj pancholi sent to police custody

सूरज पंचोली 13 जून तक पुलिस हिरासत में

Tue, 11 Jun 2013 05:14 PM IST
मुंबई
मुंबई Updated Tue, 11 Jun 2013 05:14 PM IST
विज्ञापन
jiah khan case: suraj pancholi sent to police custody

अभिनेत्री जिया खान की मौत के संबंध में मंगलवार को उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड सूरज पंचोली को कोर्ट ने 13 जून तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

विज्ञापन

 

पुलिस ने सूरज के आईपैड, लैपटॉप और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं और उनकी जांच की जा रही है। सोमवार को मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


अभिनेता आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के बेटे सूरज पर जिया को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप है।

जान देने से पहले लिखे अपने छह पन्नों के पत्र में जिया ने कहा है कि वह सूरज की बेवफाई और दूसरी लड़कियों के साथ उसके संबंधों से तंग आ चुकी हैं।

सुसाइड से पहले ‌जिया ने सूरज संग गुजारी 2 रातें

विज्ञापन
विज्ञापन


25 वर्षीया जिया ने सूरज से प्यार में दिल टूटने के बाद गत सोमवार को मुंबई में अपने जुहू स्थित अपार्टमेंट ‘सागर संगीत’ में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी।

उनका यह पत्र तीन दिन पहले ही पुलिस के हाथ लगा है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विश्वास नागरे पाटिल ने बताया कि सूरज (21) को आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया गया है।

खत में जिया ने कहा है कि सूरज ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी थी। जिया ने सूरज पर बलात्कार, दुर्व्यवहार, और यातनाएं देने का आरोप भी लगाया है।

जिया का कई बार रेप हुआ और एक बार अबॉर्शन भी

इसमें कहा गया है कि सूरज ने जिया का अबॉर्शन करा दिया था, इससे भी वह काफी परेशान थीं। वहीं, जिया की मां राबिया खान ने भी सोमवार को सूरज और उनके पिता आदित्य पंचोली पर अपनी बेटी को मानसिक यातना देने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed