{"_id":"dbb5fa3a-cd4b-11e2-80c9-d4ae52bc57c2","slug":"jiah-khan-s-postmortom-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया जिया की मौत का 'सच'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया जिया की मौत का 'सच'
एजेंसी/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 05 Jun 2013 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान की मौत का सच प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक जिया की मौत गला घुटने से हुई है।
विज्ञापन
उनके शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं पाए गए।
डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट मुंबई पुलिस को सौंप दी है। उनका पोस्टमार्टम मुंबई के डॉक्टर आरएन कूपर नगर जनरल अस्पताल में हुआ।
शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि जिया आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के बेटे सूरज के साथ पिछले करीब एक साल से रिश्ते में थीं।
माना जा रहा है कि सूरज के नए प्रेम संबंध के बारे में पता चलने के बाद जिया अवसाद में चली गई थीं।
सूत्रों ने कहा कि सूरज और जिया ने कल कई बार फोन पर बात की और उनके बीच रात 10 बजकर 53 मिनट पर अंतिम बार दो मिनट तक बात हुई।
इसके तुरंत बाद जिया ने फांसी लगा ली। पोस्टमार्टम जांच में खुलासा हुआ है कि यह घटना रात 11 बजे से लेकर साढे 11 बजे के बीच हुई।
सूत्रों ने कहा कि कहा जा रहा है कि जिया, सूरज पर सिर्फ अपना हक मानती थी। बीती रात उन्होंने मोबाइल फोन पर एक दूसरे को मैसेज भेजे थे। सूरज ने उसे एक गुलदस्ता भी भेजा था जिसे जिया ने स्वीकार नहीं किया।
विज्ञापन
कहा जाता है कि जिया बालीवुड में अपने करियर को लेकर भी नाखुश थी क्योंकि उसे पिछले काफी समय से कोई काम नहीं मिला था।
उसने अपनी मां से कहा था कि वह बालीवुड में अदाकारी के अलावा इंटीरियर डिजायनिंग का काम भी करना चाहती है।
पुलिस ने सूरज और आदित्य से इस मामले के संबंध में करीब साढ़े तीन घंटे पूछताछ की और अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें फिर बुलाया जाएगा।