{"_id":"5e009baa-d1d2-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"jiah-khan-sucide-suraj-pancholi-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिया सुसाइड केस में सूरज पंचोली गिरफ्तार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जिया सुसाइड केस में सूरज पंचोली गिरफ्तार
इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 10 Jun 2013 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान की खुदकुशी के मामले में मुंबई पुलिस ने अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या सूरज पंचोली के बच्चे की मां बनने वाली थी जिया?
दरअसल जिया की मां ने अपनी बेटी की आत्महत्या के लिए बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली और उनके बेटे सूरज को जिम्मेदार ठहराया है।
इसके बाद आज पुलिस के सामने जिया की मां ने जो कथित चिट्ठी सामने रखी है, उसे पढ़कर साफ है कि करियर नहीं, बल्कि सूरज पंचोली के साथ बिखरता रिश्ता इस खुदकुशी की वजह बना।
पुलिस इस चिट्ठी की विश्वसनीयता जांच रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी पुलिस जिया के ब्वॉयफ्रेंड रह चुके सूरज से लंबी पूछताछ कर चुकी है। अब एक बार फिर इस चिट्ठी के सामने आने पर पुलिस का पहला शक सूरज पर ही गया।
विज्ञापन
हालांकि चिट्ठी में जिया ने किसी का नाम नहीं लिखा है, लेकिन जिया की मां ने बेटी की खुदकुशी के लिए शुरू से ही सूरज पंचोली और उसके पिता आदित्य पंचोली को जिम्मेवार ठहराया।
जिया की मां राबिया खान ने रविवार को छह पन्नों का एक पत्र सार्वजनिक किया। यह पत्र जिया के वॉलेट बॉक्स में मिला था। पत्र में जिया ने अपने दर्द को बयां किया है।
जिसमें उन्होंने सूरज को इशारों-इशारों में जिम्मेदार ठहराया है। बहरहाल, मुंबई पुलिस ने सूरज पंचोली को गिरफ्तार ले लिया है।