{"_id":"ebeedc00-d03e-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"jiah-sucide-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, जिया ने क्या लिखा था अपने सुसाइड नोट में","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जानिए, जिया ने क्या लिखा था अपने सुसाइड नोट में
मुंबई/एजेंसी
Updated Sun, 09 Jun 2013 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुदकुशी करने से पहले लिखा गया अभिनेत्री जिया खान का खत पुलिस को मिल गया है। छह पन्नों के अपने पत्र में जिया ने उन कारणों का खुलासा किया है, जिसके चलते उसे आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन
हालांकि, परिवार वालों द्वारा मुहैया कराए गए इस पत्र की जांच करने के साथ ही जिया की हैंड राइटिंग से मिलान किया जाना अभी बाकी है।
सूत्रों के मुताबिक, पत्र में जिया ने आदित्य पंचोली व जरीना वहाब के बेटे सूरज के साथ अपने तनावपूर्ण प्रेम संबंधों का जिक्र किया है।
जिया ने अपने पत्र में लिखा है, ‘तुमने (सूरज) मुझे धोखा दिया है। मैं रिश्तों में भरोसा करती हूं। मगर तुम्हें इसकी परवाह नहीं है। जब तुम इस खत को पढ़ रहे होगे, तब तक मैं इस दुनिया से दूर जा चुकी हूंगी।’
विज्ञापन
25 वर्षीय जिया ने सोमवार रात मुंबई में अपने जुहू स्थित घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि पुलिस अभी सीधे तौर पर सूरज का नाम लेने से बच रही है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि वह अभी इस बारे में कानूनी सलाह लेगी और जरूरत पड़ने पर ही कोई कदम उठाएगी।