फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   law college students oppose release of madras cafe

अब 'मद्रास कैफे' के विरोध में उतरे छात्र, बैन की मांग

Wed, 21 Aug 2013 07:50 PM IST
चेन्नई/एजेंसी
चेन्नई/एजेंसी Updated Wed, 21 Aug 2013 07:50 PM IST
विज्ञापन
law college students oppose release of madras cafe

बॉलीवुड फिल्म 'मद्रास कैफे' के विरोध कर रहे तमिल समर्थित राजनीतिक संगठनों के साथ कुछ कानून के छात्र भी उतर आए हैं। चेन्नई के सिटी लॉ कॉलेज के छात्रों ने बुधवार को फिल्म का विरोध जताया।

विज्ञापन


'मद्रास कैफे' 23 अगस्त को रिलीज हो रही है। विरोध प्रदर्शन के बाद छात्रों ने पुलिस को शिकायत पत्र सौंपा। शिकायत में कहा गया है कि फिल्म में लिट्टे संगठन को गलत तरीके पेश किया गया है।
विज्ञापन


एमडीएके प्रमुख वाइको के अलावा प्रमुख तमिल नेताओं ने भी फिल्म पर बैन लगाने की मांग की है। फिल्म में जॉन अब्राहम को श्रीलंका में तैनात सीक्रेट एजेंट की भूमिका में दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'मद्रास कैफे' का बैकग्राउंड 80 व 90 के दशक का है जिस वक्त वहां सरकार और लिट्टे के बीच गृहयुद्ध चल रहा था। विरोध कर रहे संगठनों के लिए बीते रविवार को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग भी की गई थी, जिसके बाद विरोध और बढ़ गया।


इस बीच अभिनेता जॉन अब्राहम ने किसी भी सीन को हटाने की बात से इंकार करते हुए कहा कि, जब सेंसर बोर्ड ने फिल्म को पास कर दिया है तो फिर किसी को क्या परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed