फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   madhuri dixit in beti hi bachaegi campaign

माधुरी के साथ काशी ने ली बेटी के हक में शपथ

Fri, 24 Jan 2014 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 24 Jan 2014 10:39 PM IST
विज्ञापन
madhuri dixit in beti hi bachaegi campaign

‘गुलाब गैंग’ की रज्जो देवी के साथ बेटी के हक में शपथ के लिए शुक्रवार की सुबह से ही काशी बेकरार थी।

विज्ञापन


यह इंतजार तभी खत्म हुआ जब अमर उजाला के महा अभियान ‘बेटी ही बचाएगी’ के तहत माधुरी दीक्षित ने बेटी बचाने की शपथ दिलाई।

बेटियां गंगा, यमुना जैसी नदियों का रूप धरकर ‘देश को, समाज को बेटी ही बचाएगी’ की हुंकार भरती सड़कों पर निकलीं।

सिने तारिका माधुरी दीक्षित ने क्रिश्चियन नर्सरी एंड प्राइमरी स्कूल (छोटी कटिंग) मैदान में जब शपथ पढ़नी शुरू की, तब 15 हजार से अधिक कंठों से निकले संकल्प घोष से आसमान गूंज उठा।

'रज्जो तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं'

madhuri dixit in beti hi bachaegi campaign

अर्पणा कौर की पेंटिंग से सजे मंच पर माधुरी दीक्षित के आते ही मैदान में मौजूद छात्राएं नारे लगाने लगीं - रज्जो तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं।

इसके साथ ही लोग सम्मान में खड़े हो गए। माधुरी ने पहले बेटी और बेटे को बराबर मानने की शपथ दिलाई।

फिल्म गुलाब गैंग के निर्माता अनुभव सिन्हा ने माधुरी, निर्देशक सौमिक सेन, मुश्ताक शेख के साथ फिल्म का संगीत जारी किया। लोगों की मांग पर माधुरी ने ठुमरी ‘रंग दी सारी गुलाबी चुनरिया रे’ भी सुनाई।

पीएनयू क्लब से यमुना बनकर रैली के रूप में विभिन्न विद्यालयों की बालिकाएं बेटी के हक में नारे लगाते हुए निकलीं।

चौराहे पर पहुंचते ही सेंट मेरीज चर्च से निकली छात्राओं की गंगा रैली का संगम हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

मलिनी ने लोक संगीत का रंग बिखेरा

madhuri dixit in beti hi bachaegi campaign

शपथ के समय मैदान गुलाबी टोपियां लगाए लोग खचाखच भरे थे। इस गुलाबी माहौल में गायिका मालिनी अवस्थी ने ‘बेटी ही बचाएगी’ के थीम सांग की सीडी का लोकार्पण करने के बाद लोक संगीत का रंग बिखेरा।

उन्होंने सोहर, कजरी, अमीर खुसरो का गीत सुनाते हुए बेटियों की महत्ता बताई। आर्य महिला इंटर कालेज और कस्तूरबा विद्यालय अर्दली बाजार की छात्राओं ने नृत्य नाटिका के माध्यम से बेटियों की दास्तां बयां की।

गुरुनानक खालसा की छात्राओं ने भंगड़ा पर सबको झूमने को मजबूर कर दिया।

विज्ञापन

लोगों के प्यार की कायल हुईं माधुरी

madhuri dixit in beti hi bachaegi campaign

इस मौके पर माधुरी ने कहा कि बेटी परिवार का संतुलन कायम रखती है। वह समाज को बचाए रखती है। मर्द और औरत के बीच समानता होनी चाहिए।

गुलाब गैंग की रज्जो इसी बात के लिए लड़ती है। रज्जो का तरीका माधुरी से अलग हो सकता है, लेकिन माधुरी उसके साथ है।

गुलाब गैंग की कहानी और अमर उजाला की ‘बेटी ही बचाएगी’ मुहिम दोनों ही मेरे दिल की बातें हैं। इसीलिए इस अभियान से जुड़ी हूं।

यहां बेटी के हक में शपथ लेने आए लोगों की आंखों में जो प्यार दिखा, उसकी कायल हो गई हूं।

एक झलक पाने की दिखी बेताबी

madhuri dixit in beti hi bachaegi campaign

माधुरी दीक्षित का शुक्रवार को पूर्वाह्न बाबतपुर के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत किया गया। माधुरी एयर इंडिया की उड़ान एआई 696 से पूर्वाह्न 11.37 बजे बाबतपुर पहुंची।

यहां एयरपोर्ट निदेशक श्रीधर कुमार मल्लिक के साथ ही अमर उजाला के महाप्रबंधक एपी सिंह ने उनकी अगवानी की। माधुरी पांच मिनट ही वीआईपी कक्ष में रुकीं।

इस दौरान उन्होंने अमर उजाला टीम के सदस्यों से बातचीत की और उसके बाद वह होटल के लिए निकल पड़ीं।

माधुरी की फिल्म ‘गुलाब गैंग’ इस साल सात मार्च को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में माधुरी रज्जो देवी का किरदार निभा रही हैं।

सीआईएसएफ को संभालना पड़ा मोर्चा

madhuri dixit in beti hi bachaegi campaign

माधुरी दीक्षित के आने की खबर जैसे ही एयरपोर्ट पर फैली, आगमन द्वार से लेकर वीआईपी लाउंज के आसपास तक भीड़ लग गई।

एयरपोर्ट पर तैनात कर्मचारियों के साथ ही विभिन्न एयरलाइंसों के अधिकारी माधुरी की एक झलक पाने को वीआईपी कक्ष के बाहर आ डटे। लोगों को वहां से हटाने के लिए सीआईएसएफ के जवानों को मोर्चा संभालना पड़ा।

माधुरी जब तक वीआईपी कक्ष में थीं, बाहर उनके प्रशंसकों की भीड़ डटी रही। सीआईएसएफ के सुरक्षा घेरे में माधुरी वीआईपी कक्ष से बाहर निकलीं और प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए अपनी कार तक पहुंची।

इस दौरान मुंबई से आई उनकी फिल्म ‘गुलाब गैंग’ के सदस्य भी थे।

एयरपोर्ट पर मीडिया कर्मियों ने माधुरी से बात करनी चाही, कुछ ने सवाल भी दागे मगर माधुरी ने सवालों का जवाब नहीं दिया और प्रशंसकों का हाथ हिलाकर अभिवादन करते हुए कार में बैठकर शहर के लिए निकल पड़ीं।

बनारस में मिले प्यार से अभिभूत हुईं माधुरी

madhuri dixit in beti hi bachaegi campaign

माधुरी दीक्षित और टीम गुलाब गैंग वाराणसी में हुए अभूतपूर्व स्वागत से अभिभूत है। कार्यक्रम से लौटने के बाद गुलाब गैंग की रज्जो माधुरी ने ट्वीट किया कि बनारस में मिले प्यार से अभिभूत हूं।

माधुरी ने लोगों से बेटियों को पढ़ाने की अपील की तथा बेटी ही बचाएगी की शपथ दिलाई। फिल्म के निर्माता अनुभव सिन्हा ने ट्वीट किया कि कार्यक्रम में गुलाबी टोपी में हजारों लोग मौजूद थे।

इस शानदार आयोजन के लिए टीम बनारस, टीम गुलाब गैंग, टीम अमर उजाला, टीम साउंड ट्रैक को बहुत-बहुत धन्यवाद। कार्यक्रम सुपरहिट रहा।

फिल्म के निर्देशक सौमिक सेन ने कहा कि कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक लोग गुलाबी टोपियों में नजर आए। इस प्यार को मैं जीवन भर नहीं भूलूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed