फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   madhuri in maggi dspute

माधुरी फंसी मैगी के विवाद में

Fri, 29 May 2015 12:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 29 May 2015 12:27 PM IST
विज्ञापन
madhuri in maggi dspute

मैगी का विज्ञापन करने के मामले में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को हरिद्वार के खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से नोटिस भेजा गया है। नोटिस में विज्ञापन करने वाले दावों की रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन


साथ ही 15 दिन में जवाब नहीं देने पर एडीएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है।खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशों पर नेस्ले कंपनी के प्रोडक्ट मैगी पर कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन


हरिद्वार के खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मैगी का विज्ञापन करने वाली अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को नोटिस भेजकर सात बिंदुओं पर जवाब मांगा गया है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने नोटिस में पूछा है कि मैगी हेल्थ को मजेदार कैसी बनाती है?

विज्ञापन
विज्ञापन

मैगी के लिए सैंपल

madhuri in maggi dspute

कब विज्ञापन किया था और विज्ञापन वाले अनुबंध की प्रति भी मांगी गई है। साथ ही पूछा गया है कि विज्ञापन बनाने के लिए कितनी धनराशि प्राप्त हुई और अनुबंध कितने दिनों का है।

उन्होंने बताया कि नोटिस में चेतावनी दी है कि यदि 15 दिन में जवाब नहीं दिया तो एकतरफा कार्रवाई करते हुए एडीएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने रानीपुर मोड़ पर स्थित विशाल मेगा मार्ट में बेचने के लिए रखे नेस्ले की मैगी के दो सैंपल लिए हैं।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि सैंपल भरने के अलावा विशाल मेगा मार्ट प्रबंधक, सप्लायर राधे कृष्णा ट्रेडिंग कंपनी, निर्माता कपंनी नेस्ले प्लांट पंतनगर को भी नोटिस भेजकर 15 दिन में जवाब मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed