सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mumbai highcourt reject plea about rani laxmi bai name.

झांसीवाली ही रहेंगी रानी लक्ष्मीबाई

देवीदास देशपांडे पुणे से/बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए Updated Tue, 11 Nov 2014 03:36 PM IST
विज्ञापन
mumbai highcourt reject plea about rani laxmi bai name.
विज्ञापन

रानी लक्ष्मीबाई को झांसीवाली की बजाय दूसरा नाम देने की मांग मुंबई उच्च न्यायालय ने ठुकरा दी। ख़ुद को लक्ष्मीबाई का वंशज बताने वाले व्यक्ति की अपील ठुकराते हुए न्यायालय ने कहा कि विवादित तथ्यों को सुलझाने के लिए यह पर्याप्त मामला नहीं है।

Trending Videos


याचिकाकर्ता विवेक तांबे ने पुणे में एक पुतले के नीचे नाम की तख्ती देखने के बाद यह याचिका दायर की थी। विवेक तांबे का दावा है कि वे लक्ष्मीबाई के दूर के रिश्तेदार अनंत तांबे के वारिस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मांग की थी कि लक्ष्मीबाई को झांसीवाली की बजाय नेवालकर कहा जाना चाहिए। पुणे शहर में रानी का पुतला है जिसके नीचे तख्ती पर उनका नाम लक्ष्मीबाई झांसीवाली लिखा है।

'अधिकार का हनन'
तांबे के अनुसार उन्होंने लक्ष्मीबाई पर एक किताब लिखी है। उनका निधन 1858 में हुआ था और उनका उपनाम झांसीवाली होने का एक भी समकालीन सबूत उन्हें नहीं मिला। हालांकि, उनके गोद लिए हुए बेटे ने अपना नाम नेवालकर से बदलकर झांसीवाले किया था।

इस विषय को लेकर तांबे ने पुणे नगर निगम को भी पत्र लिखे लेकिन नगर निगम ने कहा कि संबंधित पुतला सन् 1957 में बनाया गया था और रानी लक्ष्मीबाई के नाम को लेकर उनके पास कोई दस्तावेज़ नहीं है। तब तांबे ने न्यायालय में गुहार लगाई। लेकिन न्यायाधीश ए एस ओका और एएस गडकरी की पीठ ने याचिका को यह कहकर खारिज कर दिया कि संविधान की धारा 226 के तहत इस तरह के तथ्यों का निर्णय करने का अधिकार उन्हें नहीं है।

विवेक तांबे का कहना है, "संविधान हर नागरिक को सम्मानित जीवन का अधिकार देता है। मेरे पूर्वज का नाम बदलने से मेरे इस अधिकार का हनन हुआ है। कोर्ट के फैसले पर मैं कानूनी राय ले रहा हूं और उसके बाद ही आगे के कदम पर निर्णय लूंगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed