फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi instigation on soren

'हूटिंग' से नाराज सोरेन मोदी पर भड़के

Thu, 21 Aug 2014 08:47 PM IST
Updated Thu, 21 Aug 2014 08:47 PM IST
विज्ञापन
narendra modi instigation on soren

हरियाणा के बाद अब झारखंड में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के भाषण में भारी हूटिंग की गई। झारखंड के मुख्यमंत्री और कांग्रेस ने इस घटना पर आपत्ति जताई है।

विज्ञापन


इससे पहले हरियाणा में भी प्रधानमंत्री की रैली में मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के ख़िलाफ़ हूटिंग हुई थी।

गुरुवार को राजधानी रांची में हुई सभा में हूटिंग के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों से यह कहते हुए स्थिति को सामान्य बनाने की कोशिश की कि मंच पर मौजूद सभी लोगों के कारण गंभीरता बनाए रखना ज़रूरी है।
विज्ञापन


वैसे हूटिंग कर रहे लोगों को प्रधानमंत्री ने भी हाथ से इशारा कर शांत रहने को कहा। लोग क्षण भर के लिए लोग शांत भी हुए, लेकिन फिर मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों को हूटिंग करते देख प्रधानमंत्री भी कुछ क्षणों के लिए गंभीर दिखे। सभा स्थल पर भाजपा के अन्य नेता और केंद्रीय मंत्री भी असहज महसूस कर रहे थे। दरअसल हूटिंग करने वालों में कई लोग भाजपा समर्थक और कार्यकर्ता थे।

सिस्टम का बलात्कार

narendra modi instigation on soren

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, "संघीय व्यवस्था में ये नई परिपाटी शुरू हो गई है। इस पर आदरणीय प्रधानमंत्री को संज्ञान लेना चाहिए। जिस संघीय ढांचे की वह वक़ालत करते हैं, मुझे तो लगता है कि ये सिस्टम का बलात्कार है।"

उन्होंने कहा, "हम लोग पार्टी की हैसियत से वहां उपस्थित नहीं हुए थे। मैं समझता हूं कि अगर राजनैतिक लड़ाई लड़नी है तो आया जाए चुनावी समर में।"

मंगलवार को ही हरियाणा के कैथल में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में वहां के क्लिक करें मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के ख़िलाफ़ हूटिंग हुई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा था कि आगे से वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कोई मंच साझा नहीं करेंगे।

प्रधानमंत्री ने रांची में बने 765 किलोवाट के पावरग्रिड और इंडियन ऑयल के भंडारण केंद्र का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इनके अलावा उन्होंने उत्तरी कर्णपुरा सुपर थर्मल पावर प्रोजक्ट, नेशनल डिजिटल लिटरेसी समेत चार महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का ऑनलाइन शिलान्यास किया।

कांग्रेस की आपत्ति

narendra modi instigation on soren

विपक्षी दल कांग्रेस ने रांची में मुख्यमंत्री की हूटिंग पर आपत्ति जताई है।

कांग्रेस नेता अंबिका सोनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की योजना के तहत ही लोगों ने हेमंत सोरेन के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी की।

लेकिन भाजपा का कहना है कि कांग्रेस को अच्छी तरह पता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता देश में बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed