फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ness wadia bad behaviour with preity

'नेस वाडिया ने मरोड़ी थी प्रीति की बांह'

Thu, 26 Jun 2014 11:29 PM IST
Updated Thu, 26 Jun 2014 11:29 PM IST
विज्ञापन
ness wadia bad behaviour with preity

उद्योगपति नेस वाडिया और प्रीति जिंटा के एक कॉमन फ्रैंड ने पुलिस को बताया है कि 30 मई की रात को उसने नेस को बॉलीवुड अभिनेत्री की बांह मरोड़ते देखा था। लेकिन वह उनके बीच हुई बात को नहीं सुन सका।

विज्ञापन


गत 12 जून को प्रीति जिंटा द्वारा छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस ने जय कनौजिया का बयान रिकॉर्ड किया है।

39 वर्षीय प्रीति ने आरोप लगाए हैं कि उनके पूर्व ब्वायफ्रैंड ने 30 मई को वानखेड़े स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले के दौरान उनके साथ बदतमीजी की और धमकी दी। हालांकि 44 वर्षीय उद्योगपति ने इन आरोपों को खारिज किया है।

विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया है बयान

ness wadia bad behaviour with preity

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘बृहस्पतिवार को जय कनौजिया का बयान रिकॉर्ड किया गया और अगले कुछ दिनों में कुछ और गवाहों को बुलाया जाएगा। कनौजिया ने अपने बयान में कहा है कि वह अपने दो दोस्तों के साथ स्टेडियम में था।

उसने देखा कि नेस ने प्रीति की बांह मरोड़ रखी है, लेकिन वह शोर की वजह से उनके बीच हुई बातचीत को नहीं सुन सका।’ पुलिस अब तक इस मामले में नौ गवाहों के बयान रिकॉर्ड कर चुकी है, जिसमें आईपीएल के सीओओ सुंदर रमन और बीसीसीआई सचिव संजय पटेल भी शामिल हैं।

उधर, क्राइम ब्रांच वाडिया ग्रुप के दो निजी सचिवों को आए धमकी भरे फोन व मैसेज की जांच कर रही है। 16 जून को खुद को गैंगस्टर रवि पुजारी बताने वाले एक व्यक्ति ने यह फोन किए थे। उसने धमकी दी थी कि अगर प्रीति को परेशानी हुई, तो उनका बिजनेस मुश्किल में पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed