फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pancholis file rs 100-cr defamation suit against jiah's mother

जिया की मां पर 100 करोड़ का मुकदमा

Sun, 06 Jul 2014 08:02 AM IST
Updated Sun, 06 Jul 2014 08:02 AM IST
विज्ञापन
pancholis file rs 100-cr defamation suit against jiah's mother

अभिनेता आदित्य पंचोली और उनकी पत्नी जरीना वहाब ने बांबे हाईकोर्ट में दिवंगत अभिनेत्री जिया खान की मां राबिया खान पर 100 करोड़ रुपए की मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

विज्ञापन


पंचोली के बेटे सूरज पंचोली पर जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। दो दिन पहले हाईकोर्ट ने राबिया की अपील पर मामले की जांच सीबीआई से कराने का आदेश दिया था।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के जज जस्टिस एससी गुप्ते ने शुक्रवार को राबिया को नोटिस जारी करते हुए मामले की अगली सुनवाई नौ जुलाई को करने का निर्देश दिया।

याचिका में राबिया के ट्वीट्स का जिक्र

pancholis file rs 100-cr defamation suit against jiah's mother

राबिया के वकील ने कहा कि अभी तक हमें कोई नोटिस नहीं मिला है लेकिन हमें पता है याचिका दाखिल की गई है। याचिका में आदित्य, उनकी पत्नी जरीना और बेटी साना ने राबिया पर ट्वीट में झूठा, अपमानजनक और अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है, जिससे कि समाज की नजर में पंचोली परिवार की छवि खराब हुई है।

याचिका में राबिया द्वारा चार मार्च से एक मई के बीच किए गए 18 ट्वीट का जिक्र है। कहा जा रहा है कि इन ट्वीट्स में राबिया ने पंचोली परिवार के खिलाफ निजी टिप्पणी की।

याचिका में पंचोली परिवार के सम्मान को नुकसान पहुंचाने के लिए 50 करोड़, व्यापार को हुए नुकसान के लिए 25 करोड़ और उत्पीड़न के लिए 25 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की गई है।

मुकदमा दायर करने से पहले पंचोली ने राबिया को एक कानूनी नोटिस भेजा था जिसके जवाब में राबिया ने बयान पर अडिग रहने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed