{"_id":"fc3d7b24-ccf2-11e2-80c9-d4ae52bc57c2","slug":"police-will-questioned-suraj-pancholi-in-jiah-khan-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिया खुदकुशी मामले में आदित्य पंचोली के बेटे से पूछताछ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जिया खुदकुशी मामले में आदित्य पंचोली के बेटे से पूछताछ
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 04 Jun 2013 05:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री जिया खान की आत्महत्या मामले में उनके ब्वायफ्रेंड और अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली से पुलिस की पूछताछ पूरी हो गई है।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस के मुताबिक जिया ने आत्महत्या से पहले रात को सूरज पंचोली बात की थी।
जिया का शव सोमवार को जुहू स्थित सागर तंरग अपार्टमेंट में फांसी के फंदे पर झूलता मिला था। अपार्टमेंट में वे अपनी मां राबिया खान के साथ रहती थीं।
तस्वीरों में जिया खान
विज्ञापन
उनकी खुदकुशी की वजह साफ नहीं है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घर पर थी अकेली
पुलिस ने बताया कि घटना के समय जिया घर पर अकेली थी। उनकी मां व बहन घर से बाहर गई हुई थीं। जब जिया की मां और बहन रात करीब 11 बजे घर पहुंचीं तो उन्होंने जिया को दुपट्टे से फांसी पर लटका हुआ पाया।
विज्ञापन
जिया खान की मां के सदमे होने के चलते पुलिस अभी तक उनका बयान नहीं ले पाई है।
सूरज पंचोली से पूछताछ
पुलिस इस मामले में नौकरानी,बिल्डिंग के चौकीदार और पड़ोसियों से वारदात के बारे में पूछताछ कर रही है। आत्महत्या से पहले जिया से कौन-कौन मिला इसकी जांच हो रही है।
जिया से जुड़ी कुछ खास बातें
पुलिस के अनुसार जिया खान की आत्महत्या में अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली की भूमिका की जांच होगी। पुलिस ने इस संबंध में उनसे मंगलवार को पूछताछ भी की। पुलिस ने बताया कि सूरज पंचोली से रात को जिया खान ने बात की थी।
पूरा बॉलीवुड हैरान
जिया खान की खुदकुशी की खबर से पूरा बॉलीवुड हैरान है। जिया को जानने वालों को भरोसा ही नहीं हो रहा है कि वो ऐसा कदम भी उठा सकती हैं।
जिया मौत की खबर मिलने के बाद अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया है कि उन्हें इस पर यकीन नहीं हो रहा कि जिया ने ऐसा कदम उठाया है।
जिया खान का फिल्मी सफर
जिया खान को नफीसा खान के नाम से भी जाना जाता रहा है। बॉलीवुड में जिया ने अपने करियर की शुरुआत 'निःशब्द' से की। फिल्म में अमिताभ बच्चन जिया के हीरो थे। फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी।
जिया अपनी दूसरी फिल्म में आमिर खान के साथ उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गजनी' में दिखीं। इस फिल्म में जिया के काम को बेहद सराहा गया। इसके बाद वह साजिद खान निर्देशित 'हाउसफुल' में भी नजर आईं।
6 साल के फिल्मी करियर में जिया ने कुछ ही फिल्मों में काम किया, लेकिन उनकी गिनती बॉलीवुड की बोल्ड बालाओं में होने लगी थी।
बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने की खुदकुशी
20 फरवरी 1988 को न्यूयार्क, अमेरिका में जन्मी जिया खान का बचपन लंदन में बीता था। बॉलीवुड की फिल्मों के बोल्ड किरदारों को वे बेहद सहजता से निभा जाती हैं।
रियल लाइफ में जिया का मानना था कि ‘नि:शब्द’ के बाद उनकी इमेज एक बोल्ड एक्ट्रेस की बन गई हैं, जबकि रियल लाइफ में वे इसके विपरीत हैं।