फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Preity Zinta files sexual harrasment case against Wadia

शिकायत करने से पहले मंदिर पहुंची थीं प्रीति

Sun, 15 Jun 2014 02:48 PM IST
रवि बुले/अमर उजाला, मुंबई
रवि बुले/अमर उजाला, मुंबई Updated Sun, 15 Jun 2014 02:48 PM IST
विज्ञापन
Preity Zinta files sexual harrasment case against Wadia

पूर्व बॉय फ्रेंड और उद्योगपति नेस वाडिया के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से पहले अभिनेत्री प्रीति जिंटा भगवान की शरण में गई थीं।

विज्ञापन


एक आईपीएल मैच के दौरान 30 मई को वानखेड़े स्टेडियम में नेस वाडिया के किए गए दुर्व्यवहार के बाद प्रीति मानसिक रूप से परेशान थीं। वह शनिवार की देर रात जुहू स्थित प्रसिद्ध श्री मुक्तेश्वर मंदिर और मंगलवार को दादर स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में मत्था टेकने पहुंची थीं।
विज्ञापन


प्रीति ने कहा है कि उन्होंने नेस के दुर्व्यवहार की बीसीसीआई से तत्काल मौखिक शिकायत की थी।

नेस वाडिया के खिलाफ की शिकायत

Preity Zinta files sexual harrasment case against Wadia

सात जून यानी शनिवार की आधी रात को प्रीति को मुक्तेश्वर मंदिर से पूजा करके निकलते हुए देखा गया था। उस वक्त उन्होंने मीडिया के कैमरों को देखते ही दुपट्टे में अपना मुंह छुपा लिया था।

मुक्तेश्वर मंदिर के पुजारियों ने इस संबंध में कुछ भी कहने से इनकार किया है। यह मंदिर चार सौ साल पुराना है और फिल्मी सितारे मन की मुराद पूरी करने के लिए यहां अक्सर आते हैं।

सिद्धिविनायक मंदिर में भी की पूजा

Preity Zinta files sexual harrasment case against Wadia

इसके बाद मंगलवार (10 जून) को वह प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं। वह यहां शाम की पूजा में शामिल हुई थी।

प्रीति के मीडिया मैनेजर चुप हैं, लेकिन उनके नजदीकी सूत्रों का कहना है कि वानखेड़े स्टेडियम की घटना से प्रीति विचलित थीं।

संभवत: मन की शांति के लिए वह इन मंदिरों में गई थीं। आईपीएल के बाद छुट्टी पर विदेश जाने का उनका कार्यक्रम पहले से तय था। बताया जा रहा है कि वह अमेरिका में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed