BJP की हुईं प्रीटी जिंटा, लड़ेंगी लोकसभा चुनाव!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या प्रिटी जिंटा राजनीति के अखाड़े में कूदने को तैयार हैं? मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार फिल्मों में प्रिटी के पास कोई काम नहीं बचा है और क्रिकेट के बाद वह राजनीति में भी किस्मत आजमाने को तैयार हैं।
वह भाजपा की तरफ से मुंबई से चुनाव मैदान में उतर सकती हैं। यहां वह उत्तर-मध्य मुंबई सीट से कांग्रेस सांसद प्रिया दत्त के खिलाफ मोर्चा संभाल सकती हैं।
सूत्रों की मानें तो किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन प्रिटी को भाजपा ने चुनाव मैदान में उतरने के लिए मना लिया है।
मोदी का खुलेआम समर्थन
हालांकि प्रीति की तरफ से इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है। प्रिटी की मैनेजर श्यामला ने टेलीफोन पर हुई बातचीत में कहा, ‘हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
प्रिटी फिलहाल यात्रा कर रही हैं और हम उनसे पूछने के बाद ही कुछ कह सकते हैं। अगर वह चुनाव लड़ रही हैं तो मीडिया को जरूर बताया जाएगा।’ पिछले कुछ दिनों में कई बॉलीवुड सितारे भाजपा और नरेंद्र मोदी के प्रति अपना समर्थन जता चुके हैं।
सोशल मीडिया में ट्विटर के जरिए भी प्रीति जिंटा मोदी के समर्थन में कई ट्वीट्स कर उनको डिफेंड कर चुकी है।