'छेड़छाड़ के आरोप के पीछे कोई गलत उद्देश्य नहीं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रेमी और उद्योगपति नेस वाडिया पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने को लेकर उठ रहे सवालों से परेशान अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने चुप्पी तोड़ी है।
उन्होंने कहा, "इसके पीछे उनका कोई गलत उद्देश्य नहीं है।" उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें सतही प्रचार की जरूरत नहीं है।
प्रीति ने फेसबुक पर पोस्ट में लिखा, "वह आश्चर्यचकित हैं कि कुछ लोग पुलिस में शिकायत करने के उनके फैसले के पीछे गलत उद्देश्य तलाश रहे हैं। महिलाओं के खिलाफ हिंसा और आक्रामकता गलत है, लेकिन लोग उस महिला पर ही उंगली उठा रहे हैं जिसने इसके खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश की है।"
पैसे की चाहत को बताया बकवास
प्रीति ने कहा, "सवाल उठ रहे हैं कि मैंने क्यों एक निजी मामले की शिकायत पुलिस में की? रिकॉर्ड के लिए मैंने इस रिश्ते को 2009 में खत्म कर दिया था और मुझे याद नहीं है कि इस मामले को छोड़कर मैं अभी तक किसी निजी मामले को लेकर पुलिस के पास गई हूं। लेकिन अब हमारे बीच रिश्ता खत्म हुए छह साल हो चुके हैं और इसलिए यह कोई निजी मसला नहीं है।"
अभिनेत्री ने उन रिपोर्ट को भी बकवास करार दिया कि उन्होंने पैसे के लिए मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने कहा, "गो एयर के लिए उन्होंने एक विज्ञापन फ्री में किया और कौन बनेगा करोड़पति सीरियल से मिले पैसे को उन्होंने वाडिया चिल्ड्रेन ट्रस्ट को दान कर दिया था।"
रिश्ता खत्म हुए छह साल हो चुके हैं
उन्होंने कहा, "शुरू से ही आईपीएल मेरा प्रोजेक्ट था और रिकॉर्ड के लिए जब मैंने आईपीएल की बोली जीती तो न केवल मैंने पांच करोड़ का भुगतान किया बल्कि नेस के लिए भी भुगतान किया। हालांकि उन्होंने ईमानदारी से कुछ महीनों के भीतर राशि लौटा दिया।"
उन्होंने बताया, "साल भर से मिल रही धमकी के बाद वह मामला दर्ज करवाने को लेकर विवश थीं। मुद्दा यह है कि गरीब या अमीर, महिला या पुरुष, सितारे या आम इंसान किसी को भी आक्रामक या हिंसक शारीरिक व्यवहार नहीं सहना चाहिए।"
वाडिया ने पुलिस को 9 गवाहों के नाम दिए
अभिनेत्री प्रीति जिंटा के आरोपों का सामना कर रहे उद्योगपति नेस वाडिया ने मुंबई पुलिस को पत्र लिखकर नौ गवाहों के नाम बताए हैं।
पुलिस 48 घंटे में इन गवाहों के बयान दर्ज कर सकती है। मामले की जांच करे रहे अधिकारी को लिखे गए पत्र में वाडिया ने आरोपों को गलत करार दिया है।
उन्होंने पत्र में लिखा है, "हम 30 मई को वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद लोगों की एक सूची दे रहे हैं। हमें आशा है कि प्रीति जिंटा के झूठे आरोपों के संदर्भ में ये लोग घटना की निष्पक्ष और सही जानकारी देने में सक्षम हैं। गवाहों की इस सूची में सेरिएका लाल, लोरेट्टा जोसेफ, पूजा डाडलानी, एन्नेलिन एडम्स, फराह ओमेरभोय, स्वीटी बर्मन, कमलेश शाह, रयान मुस्तफा और शरत नाथ के नाम शामिल हैं।"