{"_id":"ab904ee7655a134b557e5132b0330a4b","slug":"pro-tamil-outfits-not-to-allow-john-abraham-s-madras-cafe","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मद्रास कैफे' को लेकर विवाद बढ़ा, खटाई में रिलीज","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'मद्रास कैफे' को लेकर विवाद बढ़ा, खटाई में रिलीज
चेन्नई/एजेंसी
Updated Mon, 19 Aug 2013 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या पर बनी फिल्म 'मद्रास कैफे' को लेकर विवाद बढ़ गया है। कुछ तमिल संगठनों ने बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म को रिलीज नहीं होने देने की बात कही है।
विज्ञापन
फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग को देखने के बाद इन संगठनों ने इसे तमिल विरोधी करार दिया है। इस फिल्म के प्रोमो इस माह की शुरुआत से ही टेलीविजन और मीडिया में आने लगे थे।
विज्ञापन
तमिल संगठनों जैसे पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के अलावा नाम तामिझार काची (एनटीके) ने आरोप लगाया है कि फिल्म 'मद्रास कैफे' तमिल विरोधी है।
पीएमके प्रमुख रामदौस ने कहा है कि राज्य और केंद्र सरकार को फिल्म पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। साथ ही ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की धमकी दी है।
अभिनेता से राजनीतिज्ञ बने सीमैन के नेतृत्व वाली एनटीके का कहना है कि फिल्म में एलटीटीई आतंकी संगठन और इसके प्रमुख नेता वी प्रभाकरण को विलेन दिखाया गया है।
विज्ञापन
हालांकि अभिनेता जॉन अब्राहम ने फिल्म में किसी समूह या व्यक्ति को आतंकी दिखाने से इंकार किया है। फिल्म 'मद्रास कैफे' सिनेमाघरों में 23 अगस्त को रिलीज होनी है।