फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   real reason of jiah khan's sucide

जानिए, किस वजह से दी जिया ने जान

Fri, 07 Jun 2013 11:02 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 07 Jun 2013 11:02 PM IST
विज्ञापन
real reason of jiah khan's sucide

जिया की खुदकुशी के पीछे जो कयास लगाए जा रहे थे, वे सभी गलत निकले। न तो जिया ने अपनी जान लव ट्रांयगल को लेकर दी और न ही डूबते फिल्मी कैरियर को लेकर। सच्चाई कुछ और ही निकली।

विज्ञापन


लगातार तीन-तीन फिल्में साइन करने की खुशी उस दिन जिया के चेहरे से झलक रही थी।

मुंबई पुलिस की तफ्तीश के मुताबिक रात 9 बजे तक जिया बेहद खुश थी। सवा 9 बजे एक गलतफहमी की वजह से जिया को गुस्सा आ गया।

ये गलतफहमी एक अधूरे एसएमएस को लेकर पैदा हुई थी। ये एसएमएस उसके प्रेमी सूरज पंचोली का नहीं, बल्कि आदित्य पंचोली की पारिवारिक मित्र नीलू ने सोमवार दोपहर को भेजा था।
विज्ञापन


'I WILL MEET BETWEEN 10 TO 1' यही वो एसएमएस है जो अधूरा है और इसी अधूरे एसएमएस की वजह से उसके और उसके प्रेमी सूरज पंचोली के बीच गलतफहमी पैदा हुई जिसने जिया की जान ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि जिया के सूरज को एसएमएस भेजने का सिलसिला तो दोपहर 12 बजे से शुरू होकर रात 11 बजे तक चला था। जिया और सूरज ने शनिवार और रविवार को ज्यादातर वक्त साथ बिताया था।

सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे सूरज काम पर चला गया। दोपहर बारह बजे जिया ने सूरज को एमएमएस किया why r u so cold with me? यानी तुम्हारा बर्ताव मेरे साथ इतना ठंडा क्यों है? सूरज ने जवाब दिया busy

दोपहर सवा दो बजे जिया ने एसएमएस किया, we had a nice weekend, why r u so cold wid me, सूरज ने इस एसएमएस के जवाब में बस इतना लिखा वो gym में है।

शाम सात बजे सूरज ने घर आते ही उसने जिया को कॉल किया। जिया ने उसे गुड न्यूज देने की बात कही। साथ ही, ये भी कहा कि तुम मुझे सुबह से अवॉयड क्यों कर रहे हो।

इस पर सूरज ने पूछा कौन सी गुड न्यूज? तब जिया कहती है कि मुझे 3 नई पिक्चर मिली हैं, इस पर सूरज ने जिया को मुबारकबाद देते हुए स़ॉरी बोला।

फिर सूरज ने चौकीदार को एक हजार रुपये देकर गुलदस्ता खरीद कर जिया के घर देने को बोला।

शाम को सूरज होटल नोवाटेल में करन और झंगियानी नाम के दो दोस्तों से मिलने निकल गया। उधर, रात 9 बजे जिया ने फिर सूरज को फोन कर गुलदस्ते के लिए थैंक्स बोला और पूछा कि वो इस वक्त कहां है?

इस पर सूरज ने बताया कि वो होटल नोवाटेल में है और अब नीलू से मिलने वाला है। जिया फोन काट देती है और नीलू को मिलाती है और नीलू से पूछती है कि क्या वो सूरज से अभी मिलने वाली है।

इसपर नीलू बताती है कि नहीं वो आज नहीं मिलने वाली है, इतना ही सुनते ही जिया भड़क जाती है. वो सूरज का गुलदस्ता घर से बाहर फेंक देती है और फिर गुस्से में सूरज को कॉल करती है।

वो कहती है कि तुम नीलू से कल मिलने वाले हो और मुझे कह रहे हो कि आज मिलने वाले हो। इस पर सूरज कहता है कि कुछ गलतफहमी हो गई है। उसे आज ही मिलना है।

इसके बाद सूरज फोन काट कर नीलू को फोन मिलाता है और पूछता है कि तुमने तो एसएमएस किया है कि तुम आज रात दस से एक के बीच मिलोगी, इसपर नीलू कहती है कि ये मैसेज कल रात दस से एक बजे मिलने के लिए था, आज के लिए नहीं।

इसके बाद सूरज के कहने पर नीलू जिया को फोन कर समझाती है, लेकिन जिया को शक था कि नीलू का नाम लेकर सूरज किसी और लड़की से मिलने जा रहा था। इस बीच कई बार बात होती है पर जिया नहीं मानती।


सूरज ने आखिरी कॉल रात 10 बज कर 53 मिनट पर की थी और जिया ने खुदकुशी रात 11:07 बजे से 11:22 बजे के बीच की।

ये हैं नीलू उर्फ नीलकमल

43 साल की नीलू उर्फ नीलकमल सूरज के पिता आदित्य पंचौली की पारिवारिक मित्र है। चरनी रोड पर ज्वेलरी शॉप चलाने वाली नीलू से जिया ने भी कई बार ज्वेलरी बनवाई थी, इसलिए वो नीलू भी अच्छी तरह जानती थी।

नीलू को सूरज से 16 हजार रुपये लेने थे। उसे देने के लिए ही सूरज को नीलू से मिलना था।

नीलू ने इसलिए सूरज को ये एसएमएस किया था पर एसएमएस में वक्त तो लिखा था लेकिन दिन नहीं।

बस इसी एक अधूरे एसएमएस की वजह से जिया और सूरज लड़ पड़े और अंजाम ये हुआ कि शक और गुस्से के चलते जिया ने जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed