फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shahrukh khan appeals to his pakistani fans

शाहरूख ने की पाकिस्तानी फैन्स से दिलवाले देखने की अपील

Thu, 10 Dec 2015 09:58 AM IST
Updated Thu, 10 Dec 2015 09:58 AM IST
विज्ञापन
shahrukh khan appeals to his pakistani fans

अभिनेता शाहरुख खान एक वीडियो में इन दिनों अपने पाकिस्तानी फैन्स से इस बात की अपील करते नजर आ रहे हैं कि वे उनकी आने वाली फिल्म दिलवाले देखें। यह वीडियो शाहरुख ने अपने पाकिस्तानी फैन्स के लिए पोस्ट किया है।

विज्ञापन


पाकिस्तानी फैन्स के लिए जारी किए गए इस वीडियो में शाहरुख खान ने अपने फैन्स से कहा है कि 'मैं शाहरुख खान। सभी पाकिस्तानी फैन्स को मेरा सलाम। इस दिसंबर हमारी फिल्म दिलवाले रिलीज हो रही है, जिसका आप सभी को इंतजार है। मुझे उम्मीद है कि आपको ये फिल्म पसंद आएगी, क्योंकि दिलवाले जैसा कोई नहीं।'

विज्ञापन

यहां देखें वीडियो

shahrukh khan appeals to his pakistani fans

बताते चले कि रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी करीब चौदह साल बाद एक साथ साथ बड़े पर्दे पर नजर आएगी। इतने लंबे अंतराल की वजह से दोनों के फैन्स को इस मूवी का बेसब्री से इंतजार है जिनमें पाकिस्तानी फैन्स भी शामिल हैं।

इस मूवी में शाहरुख, काजोल के साथ-साथ वरुण धवन और कृति सेनन भी नजर आएंगे। यह मूवी इसी 18 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

यहां देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed