पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sp chief mulayam singh yadav will talk to Hashim Ansari.

'राम लला' पर हाशिम से बात करेंगे मुलायम

Sat, 06 Dec 2014 12:04 PM IST
Updated Sat, 06 Dec 2014 12:04 PM IST
विज्ञापन
sp chief mulayam singh yadav will talk to Hashim Ansari.

हाशिम अंसारी के राम मंदिर निर्माण की पैरवी करने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। अब सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने खुद अंसारी से मुलाकात कर उनको मनाने की बात कही है।

विज्ञापन


मुलायम सिंह का कहना है कि यह मामला काफी संवेदनशील है और वह इस संबंध में खुद हाशिम से बात करेंगे। मुलायम ने कहा कि अंसारी के मुकदमे से हटना एक गंभीर बात है। इसलिए वह खुद उनसे बात करेंगे।
विज्ञापन


दरअसल, अंसारी के बयान के बाद उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी सरकार सकते में है। जिस तरह से अंसारी ने यह बयान दिया और आजम खां के खिलाफ जमकर बयानबाजी की, उससे अब डैमेज कंट्रोल की कसरत शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि मुलायम अंसारी से इस मामले में पैरवी नहीं करने के फैसले को वापस लेने के लिए कह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सियासी हलचल तेज, बसपा भी सक्रिय

sp chief mulayam singh yadav will talk to Hashim Ansari.

मुलायम सिंह यादव ही नहीं बहुजन समाज पार्टी के अंदर भी हलचल तेज है। शुक्रवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच की जानी चाहिए। उन्होंने हाशिम पर किसी तरह के दबाव की आशंका भी जताई।

बाबरी मस्जिद के पक्षकार मोहम्मद हाशिम अंसारी ने अदालत में अब पैरवी नहीं करने का फैसला किया है। साथ ही अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर उनसे मिलने की इच्छा जताई थी। हाशिम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुस्लिम हित में काम करने वाला शख्स बताया।

उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री आजम खां पर मुस्लिम समुदाय के साथ धोखा देने का आरोप भी लगाया था। उन्होंने कहा था कि चाहे हिंदू नेता हों या मुस्लिम सब अपनी अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने में लगे हैं और मैं कचहरी के चक्कर लगा रहा हूं।

उन्होंने कहा कि वह किसी भी कीमत पर अब बाबरी मजिस्द मुकदमे की पैरवी नहीं करेंगे। इसलिए वह छह दिसंबर को काला दिवस जैसे किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed