फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   special 2g bench to hear plea on summons to anil ambani

2जी: अंबानी मामले पर विशेष पीठ करेगी सुनवाई

Tue, 23 Jul 2013 10:28 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 23 Jul 2013 10:28 PM IST
विज्ञापन
special 2g bench to hear plea on summons to anil ambani

रिलांयस एडीएजी चेयरमैन अनिल अंबानी को सीबीआई के गवाह के तौर पर 26 जुलाई को पेश होने के ट्रायल कोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की 2जी मामले की विशेष पीठ सुनवाई करेगी। रिलायंस टेलीकॉम लिमिटेड (आरटीएल) ने सर्वोच्च अदालत में निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी है।

विज्ञापन


जस्टिस जीएस सिंघवी व जस्टिस वी. गोपाला गौड़ा की पीठ ने कहा कि 2जी मामले पर सुनवाई कर रही पीठ ही इस पर विचार करेगी। 2जी मामले पर जस्टिस सिंघवी व जस्टिस केएस राधाकृष्णन की पीठ सुनवाई कर रही है।
विज्ञापन


जस्टिस सिंघवी ने कहा कि इस मामले पर जस्टिस राधाकृष्णन के साथ वह तब विचार करेंगे, जब मामला सूची में सुनवाई के लिए आएगा।

पीठ के समक्ष आरटीएल की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने कहा कि इस मामले पर जल्द सुनवाई की जरूरत है, क्योंकि ट्रायल कोर्ट की ओर से नए गवाह के तौर पर शामिल किए जाने के संबंध में पहले ही समन जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष सीबीआई अदालत ने 19 जुलाई को रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के (एडीएजी) चेयरमैन अनिल और उनकी पत्नी टीना अंबानी को गवाह के रूप में पेश होने का निर्देश दिया था।

सीबीआई की अर्जी पर कोर्ट ने निर्देश दिया था कि मामले में आरोपी स्वान टेलीकॉम में एडीएजी की ओर से 990 करोड़ रुपये के निवेश के लिए अनिल अंबानी की पेशी होनी है। उनके साथ 12 लोगों को अदालत में पेश होने को कहा गया है।

सीबीआई ने अपनी अर्जी में कहा था कि मामले में रिलायंस एडीएजी के जिन कर्मियों ने बयान दर्ज कराए हैं, उन्होंने सही ढंग से अदालत में जवाब नहीं दिए।

इससे यह पता नहीं चल पा रहा है कि एडीएजी के चेयरमैन की ओर से कौन सा अधिकारी 2जी स्पेक्ट्रम के लाइसेंस के संबंध में फैसले लेने के लिए अधिकृत था।

सीबीआई ने नहीं की अनिल, टीना को बुलाने की मांग
टूजी स्पेक्ट्रम घोटाला मामले में रिलायंस एडीएजी के चेयरमैन अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी को गवाह के तौर पर बुलाने की मांग सीबीआई ने नहीं की है।

19 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान अनिल और टीना को बुलाए जाने का मसला विशेष अभियोजक यूयू ललित ने अपनी ओर से उठाया था। उन्होंने इस मामले में सीबीआई से कोई राय मशविरा नहीं किया था।


सीबीआई के शीर्षस्थ अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि ललित टूजी मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त विशेष अभियोजक है। लिहाजा अनिल और टीना को गवाह के तौर पर बुलाने की मांग उन्होंने अपने स्तर पर की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed