फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   try to recall something court asks anil ambani

अदालत में सब भूल गए अनिल अंबानी

Fri, 23 Aug 2013 12:03 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 23 Aug 2013 12:03 AM IST
विज्ञापन
try to recall something court asks anil ambani

रिलायंस अनिल धीरुभाई अंबानी ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी आखिरकार बृहस्पतिवार को टूजी स्पेक्ट्रम आवंटन केस में बतौर गवाह अदालत में पेश हुए, लेकिन कोर्ट में पूछे गए ज्यादातर सवालों का जवाब ‘याद नहीं’ में दिया। इस मामले में शुक्रवार को उनकी पत्नी टीना अंबानी की गवाही होगी।

विज्ञापन


पटियाला हाउस स्थित सीबीआई के विशेष न्यायाधीश ओपी सैनी के समक्ष पेश अनिल से सीबीआई के वकील यूयू ललित ने जिरह की।

सवालों का जवाब देते हुए अनिल ने कहा वे काफी बैठकों में शामिल होते हैं, उनमें क्या निर्णय लिया जाता है, उसके बारे में उन्हें याद नहीं रहता। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें शेयर ट्रांसफर करने के बारे में कुछ याद नहीं है। ऐसे में वह बिना रिकॉर्ड देखे कुछ नहीं कह सकते।
विज्ञापन


अंबानी के रवैये को देख अदालत ने पूछा कि क्या वे मान रहे हैं कि वे मीटिंग में शामिल हुए थे।

इस पर अंबानी ने कहा, ‘सर मैं फोन करता हूं उसके बारे में भी मुझे याद नहीं रहता।’ इससे पहले अनिल ने सीबीआई को दी गवाही से मुकरते हुए कहा कि उन्हें कुछ भी याद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि अंबानी की कंपनी ने अवैध तरीके से स्पेक्ट्रम हासिल करने के लिए स्वान कंपनी बनाई व फर्जी तरीके से 990 करोड़ का निवेश किया।

अंबानी ने स्वान के बारे में भी जानकारी होने से इंकार किया। इस मामले में रिलायंस टेलीकॉम के तीन वरिष्ठ अधिकारी गौतम दोषी, सुरेंद्र पिपारा व हरि नायर अभियुक्त हैं।

‘साहब आप कुछ ज्याद भूल रहे हैं’
अनिल अंबानी की ओर से लगभग हर सवाल का जवाब ‘याद नहीं’ में दिए जाने पर विशेष सीबीआई जज ओपी सैनी ने कहा, ‘साहब आप कुछ ज्याद भूल रहे हैं। कुछ तो याद करने की कोशिश कीजिए।’


कोर्ट खुलने से पहले ही पहुंच गए थे अंबानी
अदालत का कामकाज सुबह 10 बजे शुरू होता है, लेकिन अंबानी मीडिया की नजरों से बचने के लिए सुबह 9 बजे से पहले ही अपने वकील के चैंबर में पहुंच गए थे। गवाही देने के बाद वह चुपचाप अदालत से निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed