मोदी-राहुल नहीं, पूनम पांडे बनेंगी पीएम!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश इन दिनों चुनावी रंग में रंगा है। कांग्रेस अपना गढ़ बचाने की कोशिश कर रही है और राहुल गांधी को सेनापति के रूप में सामने रखा गया है। वो आक्रामक भी दिख रहे हैं, जिससे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का टूटता मनोबल एक बार फिर खड़ा हो सकता है।
दूसरी तरफ भाजपा है, जो नरेंद्र मोदी की लहर पर सवार होकर दस साल के लंबे इंतजार के बाद कुर्सी तक पहुंचने का ख्वाब सजा रही है। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल जैसी नई ताकत है और हर सूबे में अपनी खास जमीन रखने वाले क्षत्रप भी।
लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि इन सभी दिग्गजों को नहीं, बल्कि एक तबका किसी और को पीएम के पद पर देखना चाहता है, तो आप क्या कहेंगे? शायद हैरान रह जाएं, जब यह पता लगे कि वो कोई और नहीं, बल्कि अपने बोल्ड अंदाज पर चर्चा बटोरने वाली पूनम पांडे हैं। आइए जानते हैं कि पूनम पांडे पीएम बनेंगी, तो क्या-क्या होगा?
सिर्फ प्यार, अबकी बार पांडे सरकार!
मोदी बनाम राहुल बनाम केजरीवाल की इस लड़ाई के बीच माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर #PoonamPandeyAsPM ट्रेंड कर रहा है और लोग चुटीले अंदाज में अपनी-अपनी राय सामने रख रहे हैं।
भाजपा के ऐड कैंपेन को निशाना बनाकर अनीश हसुरकर @anish_lucky लिखते हैं, "न रहेगा दंगा, न रहेगा वार। न रहेगा रेप, रहेगा सिर्फ और सिर्फ प्यार, इसलिए अबकी बार पांडे सरकार।"
गौरव शर्मा Gour@v Sharma @iamgorav777 लिखते हैं, "अगर पूनम पांडे प्रधानमंत्री बनती हैं, तो जब कभी वो कोई बैठक बुलाएंगे, कोई भी मंत्री उसे किसी भी कीमत पर मिस नहीं करेगा।"
पूनम पीएम बनीं, तो खत्म होगा कपड़ा उद्योग!
कुछ लोग पूनम पांडे के प्रधानमंत्री बनने पर अच्छी उम्मीद कर रहे हैं, वहीं कुछ ऐसे हैं, जिन्हें चिंता भी सता रही है। और इसकी वजह भी पूनम पांडे की बोल्डनेस और कम कपड़े पहनने की उनकी आदत है।
बांकेलाल @realbankelal ने लिखा है, "अगर पूनम पांडे देश की प्रधानमंत्री बनती हैं, तो कपड़ा उद्योग बहुत जल्द खत्म हो जाएगा।" कुछ लोग ऐसे हैं, जो पूनम की फिगर पर गौर कर रहे हैं।
नीतेश @niteshmishra ने लिखा है, "अगर पूनम पांडे प्रधानमंत्री बनती हैं, तो 49 की पावर के बजाय 36-24-36 की पावर ट्रेंड करेगी।"
पूनम पांडे और सनी लियोनी में मुकाबला!
ट्विटर पर सक्रिय कुछ ऐसे लोग हैं, जो पूनम पांडे और पॉर्न स्टार के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री बनीं सनी लियोनी के बीच कड़ा मुकाबला देख रहे हैं। जाहिर है, रागिनी एमएमएस 2 ने कई लोगों को प्रभावित किया है।
पुनीत @romeo_roll लिखते हैं, "अगर पूनम पांडे प्रधानमंत्री पद के लिए खड़ी होती हैं, तो केवल एक शख्स को उनके सामने खड़ा होना चाहिए। और वो कोई और नहीं बल्कि सनी लियोनी होंगी...।"
इस बीच कुछ ऐसे हैं, जिन्हें इस जुमले के ट्रेंड होने पर कड़ा एतराज है। गौतम @gautamverma23 ने लिखा है, "हर कोई पूछता रहता है कि इस देश के साथ दिक्कत क्या है। मैं आपको बताता हूं। ट्विटर पर तीसरे पर यह ट्रेंड कर रहा है, देश के साथ यही दिक्कत है।"
बेहद खुश हैं पूनम पांडे!
पूनम पांडे को अगर पीएम की कुर्सी पर देखने के साथ लोग अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं, तो यह जानना दिलचस्प हो जाता है कि वो खुद इस पर क्या सोचती हैं। हकीकत यह है कि पूनम को इस बात की काफी खुशी है।
उन्होंने इस ट्रेंड पर ट्वीट किया है, "पूनम पांडे ऐज पीएम से जुड़े ट्वीट पढ़ना काफी मजेदार है। आप लोग पूरी तरह दीवाने हो...लेकिन मुझे इतनी मोहब्बत देने के लिए बहुत शुक्रिया।"
जब सियासत का मौसम हो, तो पूनम पांडे को लेकर भी जो कमेंट हो रहे हैं, उनमें राजनीतिक रंग दिख रहा है। ट्विटर अब ऐसा मंच बन गया है जहां चुटीले अंदाज में किसी भी मुद्दे पर बात हो रही है।